UPSSSC Recruitment 2022 : UP में जल्द होने जा रही मुख्य सेविका पदों पर बंपर बहाली, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

UPSSSC vacancy 2022: यूपी में मुख्य सेविका के 2693 से अधिक पदों पर भर्तियां होंगी। आवेदन प्रक्रिया 03 अगस्त 2022 से शुरू होगी। विशेष जानकारी के लिए upsssc.gov.in पर विजिट करें।

Written By :  aman
Update: 2022-07-05 14:16 GMT

UPSSSC Recruitment 2022

UPSSSC Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (​UPSSSC) बड़े पैमाने पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित करने जा रहा है। दरअसल, ​UPSSSC ने रिक्रूटमेंट से संबंधित एक अधिसूचना ​(UPSSSC Recruitment 2022 Notification) जारी की है। जिसके अनुसार, उत्तर प्रदेश में मुख्य सेविका (UP Mukhya Sevika Head Servant) पदों के लिए बंपर वैकेंसी आ रही है।

यहां आपको बता दें कि, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 03 अगस्त 2022 से शुरू होगी, जो 24 अगस्त 2022 तक चलेगी। आवेदन के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकेंगे।

​UPSSSC Recruitment 2022 के लिए रिक्तियां :

- ​UPSSSC Recruitment 2022 के तहत मुख्य सेविका के कुल 2693 पदों को भरा जाएगा।

- जिनमें सामान्य वर्ग (General Category) के 1079 पद

- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 269 पद

- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 727 पद

- अनुसूचित जाति (SC Category) के लिए 565 पद

- अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST Category) के लिए 53 पद रिक्त हैं। जिन्हें भरा जाएगा।

UPSSSC Recruitment 2022 कौन कर सकता है अप्लाई :

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (​UPSSSC) की तरफ से इस इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र (Sociology)/सामाजिक कार्य (social work)/ होम साइंस (Home Science) आदि विषयों में स्नातक (Graduate) होना जरूरी है।

UPSSSC Recruitment 2022 के लिए उम्र सीमा

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इससे कम या अधिक उम्र वालों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

​UPSSSC Recruitment 2022 चयन प्रक्रिया

​इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (Written exam) के आधार पर होगा।

​UPSSSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 25 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

​UPSSSC Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थियों को बता दें कि, अगर आप इन पदों पर आवेदन के इच्छुक हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें। एक बार फिर बता दें कि,आवेदन 03 अगस्त 2022 से 24 अगस्त 2022 तक किया जा सकता है। भर्ती से संबंधित विशेष जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। 

Tags:    

Similar News