UP GOVERMENT JOB 2024: यूपी (UP) में सरकारी नौकरियों के लिए बड़ा फैसला, 10,000 बस कंडक्टर और 10 हजार एजुकेटर की होंगी भर्तियां

UP में करीब 2,000 डीजल व सीएनजी बसें और करीब 5,000 इलेक्ट्रिक बसें अनुबंध पर चलाई जाएंगी। इन बसों पर 10 हजार से ज्यादा बस कंडक्टर की भर्तियां की जाएंगी. प्रदेश के को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10,684 विद्यालयों में ECCE एजुकेटर की भर्ती 11 महीने के लिए संविदा पर आधारित की जाएंगी.

Written By :  Garima Shukla
Update: 2024-08-26 09:19 GMT

UP GOVERNMENT JOB 2024: UP,उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. UP में जल्द ही सरकारी नौकरियों के लिए 20 हजार पदों पर भर्तियां होने जा रही हैंI  इस घोषणा के तहत राज्य सरकार ने 10 हजार बस कंडक्टर और 10 हजार एजुकेटर पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश में ये भर्तियां संविदा पर आधारित होंगी।.

10 हजार कंडक्टरों की होगी भर्ती

UP राज्य सरकार ने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर नौकरियों के संदर्भ में विवरण देते हुए कहा है, “उत्तर प्रदेश सरकार 
रोडवेज संविदा पर 10 हजार बस कंडक्टरों की नियुक्ति करेगी। वहीं, राज्य के 75 जिलों में सहस्थापित आंगनबाड़ी केंद्र से संबद्धित 10,684 विद्यालयों में एक-एक ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की जाएगी ये भर्तियां भी संविदा पर की जाएगी।

7 हजार बढ़ी बसों पर होंगी बस कंडक्टर की नियुक्ति

वर्तमान समय में परिवहन निगम द्वारा एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गयी है. इस नोटिस के आधार पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में लगभग 7 हजार बसों को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इनमें से करीब 2,000 डीजल व CNG बसें होंगी और करीब 5,000 इलेक्ट्रिक बसें अनुबंध पर चलाई जाने की योजना है। 
प्रदेश में चलाई जाने वाली इन बसों पर
 कंडक्टर पदों के लिए  10,000 भर्तियां की जाएंगी

10 हजार से ज्यादा विद्यालय में होगी एजुकेटर की भर्ती

पिछले महीने परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह ने क्षेत्रीय प्रबंधकों की समीक्ष बैठक में उत्तर प्रदेश में संविदा पर 10 हजार परिचालक की सीधी भर्ती कराने का निर्देश दिया था। वहीं प्रदेश के को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10,684 विद्यालयों में ECCE एजुकेटर की भर्ती 11 महीने के लिए की जाएगी I लेकिन ये भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। इन्हें प्रतिमाह 10,313 रुपये का मानदेय दिया जाएगी। हालांकि, रोडवेज परिचालक की भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से नहीं की जायेगी ।

भेजा गया है भर्ती पर प्रस्ताव

निगम द्वारा परिचालकों की सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। प्रदेश में 10 हजार बस कंडक्टरों की भर्ती संविदा सेवा नियमावली की शर्तों के अनुरूप ही की जाएगी। दोनों पदों पर वेतन के साथ अन्य भत्ते भी शामिल होंगे .

Tags:    

Similar News