Yes Bank Recruitment 2023: यस बैंक में 2023 के लिए कई वेकेंस के लिए आवेदन शुरू...

Yes Bank Recruitment 2023: यस बैंक भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होगा जिसपर कोई शुल्क नहीं है बाकी अन्य जानकारी के लिए गाइडलाइंस को पढ़ना जरूरी है...

Update: 2023-05-15 08:56 GMT
Yes Bank Recruitment 2023( Pic Credit - Social Media)

Yes Bank Recruitment 2023: यस बैंक भर्ती 2023 में विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। यस बैंक भर्ती 2023 के लिए Deputy Manager और Sales Officer Post के लिए भर्ती जारी की गई है। उम्मीदवार जो इस पद के लिए इच्छुक हैं, वे लोग ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से पद को प्राप्त कर सकते है। हम आपको आवेदन कैसे करें, वेतन, योग्यता, के बारे में पूरी जानकारी देंगे। 31 मई, 2023 से पहले आवेदन करें।

यस बैंक भर्ती 2023 के लिए विवरण

पोस्ट नाम – उप प्रबंधक और बिक्री अधिकारी पद (Deputy Manager और Sales Officer Post)

रिक्त पदों की संख्या उल्लेखित नहीं है

वेतन रु. 25,000 – 1,17,000/- प्रति माह

नौकरी करने का स्थान - भारत में कही भी

आवेदन का तरीका - ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट Yesbank.in

पता येस बैंक हाउस, ऑफ वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, सांताक्रुज (पूर्व), मुंबई - 400055

आधिकारिक ईमेल [email protected]

आवेदन की शुरुआत दिनांक 25-04-2023 से हो गई है।

अंतिम तिथी 31 मई 2023 है।

टोल नंबर 1800 1200

यस बैंक भर्ती के लिए योग्यता

जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें यस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अधिसूचना को एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए।

यस बैंक भर्ती 2023 में आयु सीमा, योग्यता और आयु में छूट के लिए अधिसूचना में दिए गए गाइडलाइंस को पढ़ना जरूरी है।

यस बैंक भर्ती 2023 में आवेदन शुल्क का प्रावधान नहीं है, इन पदों पर कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

यस बैंक भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

इस पद के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से चुना जा रहा है। प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पास करने के बाद, उम्मीदवार को पद पर नियुक्त किया जाता है।

Tags:    

Similar News