आम आदमी के लिए राहत, एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी

Update: 2016-07-15 17:41 GMT

नई दिल्ली: महंगाई की मार से परेशान आम लोगों के लिए राहत की खबर आई है। 15 दिन में लगातार दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। पेट्रोल 2 रुपए 25 पैसे और डीजल 42 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। ये दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।

30 जून को हुई थी कमी

30 जून को पेट्रोल के दाम में 89 पैसे और डीजल 49 पैसे कम हुआ था। सात बार लगातार दाम में इजाफा होने के बाद गिरावट आई थी।

महंगाई से मामूली राहत

खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा की हर चीज महंगी हुई है। ऐसे में तेल की कीमतों में आई गिरावट से आम आदमी मामूली राहत जरूर महसूस कर सकता है।

Tags:    

Similar News