AAP के फाउंडर मेंबर ने केजरी को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज,पढ़िए ओपन लेटर

Update: 2016-02-17 19:34 GMT

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में सरकार का एक साल पूरा करने पर उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। इस बीच आप के फाउंडर मेंबर रह चुके सुनील कुमार लाल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सदी का सबसे बड़ा धोखेबाज बताया है। केजरीवाल को ओपन लेटर लिखकर भ्रष्टाचार को लेकर कई तीखे सवाल भी पूछे हैं।

नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, ओपन लेटर

[su_slider source="media: 9969,9970,9971,9972,9973,9974,9975,9976" data-width="620" data-height="860" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

कौन हैं सुनील सिंह ?

-सुनील कुमार लाल लखनऊ के रहने वाले हैं और एक एडवरटाइज प्रोफेशनल हैं।

-लाल India Against Corruption से जुड़े रहे हैं।

-हालांकि पार्टी बनने के बाद ये कभी भी सक्रिय सदस्य नहीं रहे।

-इन्होंने ही पार्टी का पहला लोगो भी डिजाइन किया था।

करप्शन से पुरानी लड़ाई

-उनके काम की तारीफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बि‍हारी बाजपेयी तक कर चुके हैं।

-साल 1990-91 में वि‍देशों में होने वाली कॉल चोरी को उन्‍होंने ही पकड़ा था।

-इसके बाद उन्‍होंने टेलीफोन यूजर्स राइट एसोसिएशन भी बनाया था।

-इसके अलावा उन्‍होंने कई विभागों के करप्शन का खुलासा भी किया है।

आम आदमी पार्टी से वापस लिया लोगो

-आप और केजरीवाल पर दूषित राजनीति का आरोप लगाकर सुनील ने लोगो वापस ले लिया।

-22 जून 2015 को नोटिस भेजकर बैनरों, पोस्टरों और ऑफिशियल वेबसाइट से लोगो को हटाने को कहा था।

-सुनील ने इसे अपनी बौद्धिक संपत्ति बताई थी।

 

Tags:    

Similar News