BSP MP की बहू हिमांशी का हुआ मर्डर, शरीर पर मिले चोट के गहरे निशान

Update:2016-04-07 15:19 IST

बदायूं: बीएसपी एमपी नरेंद्र कश्यप की बहू हिमांशी ने सुसाइड नहीं किया है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। पिता के आरोपों को हिमांशी के शरीर पर मिले जख्म सही ठहरा रहे हैं। हीरालाल कश्यप के मुताबिक, हिमांशी को मौत से पहले बहुत पीटा गया था।

हिमांशी के चेहरे पर चोट के निशान

हीरा लाल ने और क्या कहा...

-बेटी के शरीर पर चोटों के काफी निशान हैं। उसके बाल भी टूटे थे।

-आखों में घूंसे मारे गए थे, नाक टूटी थी, गला लाल पड़ा था, सिर की हड्डी टूटी हुई थी।

-दो गोली मारी गई थी। हाथ मोड़कर टेढ़े कर दिए गए थे। पीठ पर चोट के निशान थे।

यह भी पढ़ें.. दहेज के लिए मर्डर? BSP MP नरेंद्र कश्यप बेटे और पत्नी के साथ अरेस्ट

देहज के लिए मार डाला

-हीरा लाल कश्यप ने कहा- गाय की तरह थी मेरी बेटी को दहेज की खातिर मार दिया। फॉर्च्युनर की डिमांड कर रहे थे। हार मांग रहे थे।

-वो नहीं जा रही थी मैंने और घर वालों ने समझाकर ससुराल भेजा था। पता नहीं था कि ये लोग जान ही ले लेंगे।

हिमांशी के पिता हीरा लाल कश्यप

कर लूंगा संसद के सामने आत्मदाह

-संसद मे बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा लगता है। पीएम और सभी सीएम सभी यही बात कहते हैं।

-वहीं का एक सांसद अपनी बहू की हत्या कर देता है।

-यदि दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती है और मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला तो परिवार सहित संसद के सामने आत्मदाह कर लूंगा।

आज होगा दाह संस्कार

गुरुवार सुबह हीरालाल अपनी बेटी का शव लेकर बदायूं अपने घर बहरमपुर पहुंचे। घर पर लोगों का तांता लगा रहा। लालपुल शमशान पर दाह संस्कार होगा।

Tags:    

Similar News