लोन डिफॉल्टर विजय माल्या भगोड़ा घोषित, प्रवर्तन में होगी आसानी

Update: 2016-06-14 19:38 GMT

मुंबईः बैंकों से 9 हजार करोड़ से ज्यादा का लोन लेकर न चुकाने वाले विजय माल्या को मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को भगोड़ा घोषित कर दिया है। इससे लंदन में रह रहे माल्या के प्रवर्तन में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें...लोन डिफॉल्टर विजय माल्या को झटका, 1411 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

क्या है मामला?

-शराब कारोबारी माल्या ने बैंकों से 9 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का लोन लिया था।

-इनमें आईडीबीआई बैंक से लिए गए 900 करोड़ रुपए का लोन भी शामिल है।

-लोन चुकाए बगैर विजय माल्या लंदन चले गए और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस पर भी नहीं पेश हुए।

-ईडी ने इसके बाद मुंबई की अदालत में उन्हें भगोड़ा घोषित करने की अर्जी दी थी।

-कोर्ट ने माल्या के खिलाफ वॉरंट भी जारी किया था, ईडी के लोग उन्हें तलाश नहीं पाए थे।

यह भी पढ़ें...जब गेल ने माल्या के बंगले पर बिताए 5 दिन, कहा- मैं रहा शहंशाह की तरह

क्या होगा फायदा?

-अगर माल्या 30 दिन में भारत नहीं लौटते तो उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो सकता है।

-ब्रिटेन की सरकार उन्हें भारत प्रत्यर्पित कर सकती है।

-माल्या की 1411 करोड़ की संपत्ति ईडी पहले ही जब्त कर चुका है।

-शराब कारोबारी चुपचाप अपनी संपत्ति बेच रहे थे।

Tags:    

Similar News