IIFA 2016: बाजीराव मस्तानी की धूम,दीपिका और रणबीर सिंह रहे बेस्ट एक्टर

Update:2016-06-26 14:48 IST

नई दिल्ली: इस बार 'आईफा अवॉर्ड्स 2016' का आयोजन स्पेन में किया गया। इस साल बेस्ट एक्टर का अवार्ड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणबीर सिंह को दिया गया तो वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया फिल्म 'पीकू' के लिए दीपिका पादुकोण को मिला।

सलमान खान अभिनीत 'बजरंगी भाईजान' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया तो वहीं, फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के निर्देशक संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है।

बाजीराव मस्तानी ने झटके कई अवार्ड

इस बार आईफा अवॉर्ड में फिल्म बाजीराव मस्तानी की धूम रही। भंसाली और रणवीर को मिले पुरस्कारों के अलावा इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमोटोग्राफी (सुदीप चटर्जी), सर्वश्रेष्ठ प्रोडेक्शन डिजाइन (सलोनी धतरक, श्रीराम अयंगर, सुजीत सावंत), 'पिंगा' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी (रेमो डिसूजा), सर्वश्रेष्ठ एक्शन (श्याम कौशल) और सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन (बिश्वदीप चटर्जी एवं निहार रंजल सामल) का पुरस्कार जीता।

कलाकारों ने दिया बेहतरीन परफॉर्मेंस

फिल्म 'मसान' के लिए अभिनेता विक्की कौशल, 'दम लगाके हईशा' के लिए भूमि पेदनेकर को सम्मानित किया गया। जोड़ी ऑफ द ईयर अवार्ड 'हीरो' की जोड़ी सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को मिला। वहीं सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ ने अपनी परफॉर्मेंस से इस कार्यक्रम का समां बांध दिया।

'आईफा अवॉर्ड्स 2016' एक नजर :

बेस्ट एक्ट्रेस : दीपिका पादुकोण (पीकू)

बेस्ट एक्टर : रणबीर सिंह (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट फिल्म : बजरंगी भाईजान

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)

बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड : सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी (हीरो)

वुमेन ऑफ़ द ईयर : प्रियंका चोपड़ा

बेस्ट स्टोरी : जूही चतुर्वेदी (पीकू)

बेस्ट परफार्मेंस इन ए नेगेटिव रोल : दर्शन कुमार (एनएच-10)

बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल : दीपक डोब्रियाल (तनु वेड्स मनु रिर्टन्स)

बेस्ट डेब्यू (फीमेल) : भूमि पेडनेकर (दम लगा के हईसा)

बेस्ट डेब्यू (मेल) : विकी कौशल (मसान)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : मोनाली ठाकुर (मोह-मोह के धागे : दम लगा के हईसा)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) : पपोन (मोह-मोह के धागे : दम लगा के हईसा)

बेस्ट लिरिक्स : वरुण ग्रोवर : (दम लगा के हईसा)

बेस्ट स्क्रीनप्ले : कबीर खान, परवेज शेख, वी. विजेंद्र प्रसाद (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट एडिटिंग : ए. श्रीकर प्रसाद (तलवार)

Tags:    

Similar News