प्रभु की रेल में खत्‍म हुआ पानी,यात्रियों ने चेन पुलिंग कर किया हंगामा

Update: 2016-04-21 04:48 GMT

आगरा: गर्मी का पारा आसमान चढ़ रहा है और प्रभु की रेल में पानी नहीं है। बरेली इंदौर एक्सप्रेस में 42 डिग्री तापमान में सफर कर रहे यात्रियों ने ट्रेन में पानी न होने पर आगरा कैंट पर हंगामा कर दिया। बिना पानी के चली ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक दिया। यात्रियों के हंगामे के चलते तकरीबन दो घंटे बाद पानी भरा गया तब जाकर ट्रेन रवाना हुई।

क्या है मामला

-ट्रेन नंबर 14320 बरेली इंदौर एक्सप्रेस में बरेली से चलने के दौरान ही पानी नहीं था।

-यात्रियों द्वारा रास्ते में दो बार अलीगढ़ और टूंडला में हंगामे पर उन्हें आगरा में पानी की व्यवस्था का आश्वासन रेल अधिकारियों ने दिया था।

-बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का आगरा कैंट पर ठहराव नहीं है।

यह भी पढ़ें... राम भरोसे प्रभु की रेल: टैंकर में आग लगा निकालते हैं तेल, नियम ताक पर

-बुधवार शाम तकरीबन 7:30 बजे ट्रेन स्टेशन से धीरे-धीरे गुजर रही थी।

-प्लेटफार्म पार करते ही यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और हंगामा करने लगे।

-टीटीई ने समझाने पर भी नहीं माने। मामला बढ़ते देख ट्रेन को वापस स्टेशन पर लाया गया। यात्री प्लेटफार्म पर उतर आए और नारेबाजी की।

क्या कहना था यात्रियों का

-यात्रियों का कहना था कि ट्रेन में पानी नहीं है।

-पानी नहीं होने के कारण सबसे अधिक बच्चे परेशान हैं।

-एसी भी काम नहीं कर रहे हैं। रेल कर्मचारी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

2 घंटे देरी से चली ट्रेन

-हंगामे के बाद स्टेशन मास्टर के साथ जीआरपी और आरपीएफ जवान पहुंच गए।

-उन्होंने यात्रियों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद ट्रेन में पानी भरा गया।

-रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

-वहीं जब रेलवे अधिकारियों से इस बारे में बात की गई तो पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने जानकारी होने से इनकार कर दिया।

Tags:    

Similar News