निकाय चुनाव: प्रथम चरण के लिए आज से नामांकन शुरू, जानें आगरा का हाल

Update: 2017-10-29 04:26 GMT
UP निकाय चुनाव: प्रथम चरण के लिए आज से नामांकन शुरू, जानें आगरा का हाल

आगरा: निकाय चुनाव के लिए रविवार (29 अक्टूबर) से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन 6 नवंबर तक दाखिल होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम के अलावा जिले की सभी तहसीलों में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आरओ और एआरओ की नियुक्ति भी कर दी गई है। यह नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक किए जा सकते हैं।

बता दें, कि शनिवार को नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीएम गौरव दयाल ने नगर निगम सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। बैरीकेडिंग में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव, अपर नगरायुक्त विजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें ...UP निकाय चुनाव: 22 से 29 नवंबर के बीच होगा चुनाव, 1 दिसंबर को रिजल्ट

तहसील सदर: यहां पर नगर पंचायत दयालबाग और स्वामीबाग के अध्यक्ष व सदस्यों के नामांकन होंगे। दोनों में दस-दस वार्ड हैं। एसडीएम सदर श्यामलता आनंद ने बताया कि दोनों पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्यों के लिए एक-एक कमरे में नामांकन होंगे। कुल चार कमरे रिजर्व किए गए हैं। तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के कमरे में होंगे।

नगर निगम: एमजी रोड स्थित नगर निगम में 21 कमरों में नामांकन कार्य होगा। जिसमें मेयर के लिए एक कमरा होगा। शेष 20 कमरों में 100 वार्डों के पार्षदों के नामांकन होंगे। इसके लिए बैरीकेडिंग की गई है।

ये भी पढ़ें ...निकाय चुनाव: साख तराशने में जुटे सियासी दल, जोर आजमाइश शुरू

किरावली तहसील: इस तहसील में दो नगर पालिका परिषद और एक नगर पंचायत शामिल हैं। किरावली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नकल नवीस तहसील किरावली के कक्ष में होंगे। सदस्यों के बाहर बरामदे में होंगे। सीकरी पालिकाध्यक्ष पद के लिए नामांकन तहसीलदार किरावली न्यायालय कक्ष में होंगे। सभासदों के कक्ष के बाहर बरामदे में होंगे। अछनेरा पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नायब तहसीलदार किरावली के कक्ष में होंगे। सभासदों के कक्ष के बाहर बरामदे में होंगे।

ये भी पढ़ें ...UP निकाय चुनाव: जानें आपके क्षेत्र में किस तारीख को होगा मतदान

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर ...

खेरागढ़: इस तहसील में दो नगर पंचायत शामिल हैं। खेरागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के नामांकन तहसीलदार की कोर्ट, सदस्यों के नायब तहसीलदार खेरागढ़ की कोर्ट में होंगे। जगनेर नगर पंचायत अध्यक्ष पद नामांकन एसडीएम कोर्ट और सदस्यों के नामांकन नायब तहसीलदार जगनेर की कोर्ट में होंगे।

बाह: बाह पालिका अध्यक्ष पद और सदस्यों के नामांकन एसडीएम कोर्ट में होंगे। पिनाहट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन तहसीलदार कोर्ट में होंगे। सदस्यों के लिए इसी कोर्ट में अलग टेबल होगी।

ये भी पढ़ें ...भारत निर्वाचन आयोग : न खाने का दांत, न दिखाने का

एत्मादपुर: एत्मादपुर पालिकाध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन एसडीएम कोर्ट में अलग-अलग टेबल पर होंगे।

फतेहाबाद: शमसाबाद पालिकाध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन एसडीएम कोर्ट फतेहाबाद में होंगे। इसके लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्था की गई है। फतेहबाद नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य के नामांकन नायब तहसीलदार फतेहाबाद की कोर्ट में होंगे। टेबल अलग होगी।

 

Tags:    

Similar News