Bhagwat Geeta Quotes: श्री कृष्ण कहते हैं सफलता का एकमात्र उपाय कड़ी मेहनत करना ही है

Bhagwat Geeta Quotes: भगवद गीता में ज्ञान की कई बातें हैं जो मनुष्य के लिए आज भी तर्कसंगत हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इन भगवत गीता कोट्स पर।

Newstrack :  Network
Update:2024-07-10 08:45 IST

Bhagwat Geeta Quotes (Image Credit-Social Media)

Bhagwat Geeta Quotes: भगवद गीता महाभारत या कुरुक्षेत्र युद्ध की शुरुआत से पहले भगवान कृष्ण और अर्जुन के बीच हुआ संवाद है। इसमें श्लोकों या छंदों के रूप में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा शामिल है जिसने अर्जुन के जीवन के दृष्टिकोण को बदल दिया। हालाँकि गीता सदियों पुरानी है, लेकिन इसका ज्ञान और तर्क आज भी प्रासंगिक है, जो इसे मनुष्य के लिए मार्गदर्शक बनाता है।

भगवत गीता कोट्स (Bhagwat Geeta Quotes)

भगवद गीता के श्लोक हमें सही रास्ता खोजने और कठिन समय में सही विकल्प चुनने में मदद कर सकते हैं। वे हमें आंतरिक शांति, उद्देश्य और जीवन में सच्ची सफलता पाने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं भगवत गीता के कुछ कोट्स पर।

  • खुद के भीतर अज्ञानता का अहसास होना ही ज्ञान की दिशा में बढ़ाया गया एक बहुत बड़ा कदम होता है.
  • ज्ञानी वो व्यक्ति नहीं होता जो बहुत-सी बातें जानता है, बल्कि ज्ञानी तो होता है जो काम की बातें जानता है.
  • ज्ञान एक ऐसी विलक्षण शक्ति है, जिसके आगे दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत को भी झुकना पड़ता है.
  • ज्ञान को हमेशा प्राप्त करते हुए और अधिक बढ़ाना होता है, नहीं तो पहले अर्जित किया ज्ञान भी धीरे-धीरे गायब होता जाता है.
  • जीवन में तीन तरह से ज्ञान को अर्जित किया जा सकता है. पहला – चिंतन करके, जो कि सबसे सही तरीका है. दूसरा -अनुकरण करके, जो कि सबसे आसान तरीका है, और तीसरा तरीका है अनुभव द्वारा, जो कि सबसे कष्टकारी है.
  • जीवन में विजेता कुछ अलग नहीं करते परंतु वह चीजों को ही अलग तरीके से करते हैं।
  • सफलता का एकमात्र उपाय कड़ी मेहनत करना ही है।
  • जब तक आप चीजों को अलग तरीके से नहीं देखते तब तक आप उसे अलग तरीके से नहीं कर सकते।
  • कुछ कर सकने में सफलता आती है और कुछ ना कर सकने में असफलता आती है।
  • अपने मिशन में सफल होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति एक चित भाव से समर्पित होना पड़ेगा ।
  • यदि आप अपने सपने साकार नहीं करेंगे तो कोई और खुद के लिए आपको भाड़े पर रख लेगा ।
  • सफलता अनुभव से आती है और अनुभव हमेशा बुरे अनुभव से आता है ।
  • सफलता तुम्हारा परिचय दुनिया से करवाती है और असफलता तुम्हें दुनिया का परिचय करवाती है।
  • जो लोग गिरने से डरते हैं वह कभी भी जीवन में उड़ान नहीं भर सकते।
Tags:    

Similar News