Bhagwat Geeta Quotes: भगवान् श्री कृष्ण कहते हैं मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है जो जैसा विश्वास करता है वैसा ही बन जाता है

Bhagwat Geeta Quotes: भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र के मैदान पर गीता का ज्ञान दिया जो आप भी सनातन धर्म के लोगों और सभी मनुष्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उसके कुछ अंश यहाँ मौजूद हैं।

Newstrack :  Network
Update:2024-07-21 10:38 IST

Bhagwat Geeta Quotes (Image Credit-Social Media)

Bhagwat Geeta Quotes: भगवत गीता के अनुसार मनुष्य को कभी अहंकार, लोभ,छल और कपट से दूर रहते हुए अच्छे कर्म करने चाहिए। तभी उसको चिंतामुक्त और खुशहाल जीवन मिलेगा। लेकिन आज मनुष्य अपने स्वार्थ के वश में जीवन में कई ऐसी गलतियां कर देता है जिसका परिणाम उसे इसी जन्म में भुगतना पड़ता है। आइये जानते हैं की आप कैसे अपने कर्मों को अच्छा रखते हुए जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

  • जीवन ना तो अतीत में है, ना ही भविष्य में, जीवन तो वर्तमान में है।
  • जन्म लेने वाले के लिए मृत्यु उतनी ही निश्चित है जितना कि मरने वाले के लिए जन्म लेना इसलिए इस पर शोक नहीं करना चाहिए।
  • मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है जो जैसा विश्वास करता है वैसा ही बन जाता है।
  • फल की इच्छा छोड़कर कर्म करने वाला पुरुष ही अपने जीवन को सफल बनाता है।
  • न तो कर्म से विमुख होकर कोई कर्मफल से छुटकारा पा सकता है, और न केवल संन्यास से सिद्धि प्राप्त की जा सकती है।
  • तेरा मेरा, छोटा बड़ा, अपना पराया, ये सब अपने मन से मिटा दो, फिर सब तुम्हारा है और तुम सबके हो।
  • सदैव संदेह करने वाले इंसान के लिए प्रसन्नता न तो इस लोक में है, न ही परलोक में।
  • परिवर्तन प्रकर्ति का नियम है आप एक पल में करोड़पति या कंगाल हो सकते हैं ।
  • जो अपने मन को नियंत्रण में नहीं रखता, उसके लिए वह शत्रु के समान काम करता है।
  • अशांत मन को नियंत्रित करना कठिन है लेकिन अभ्यास के द्वारा इसे वश में किया जा सकता है।
  • एक उपहार तब पवित्र होता है जब वह दिल से सही व्यक्ति को सही समय पर और सही जगह पर दिया जाता है, और जब हम बदले में कुछ भी उम्मीद नहीं करते हैं।
  • किसी दुसरे के जीवन के साथ पूर्ण रूप से जीने से बेहतर है की हम अपने स्वयं के भाग्य के अनुसार अपूर्ण जियें
  • पृथ्वी पर जिस प्रकार मौसम का बदलाव होता रहता है उसी प्रकार हमारे जीवन में भी सुख दुख आते रहते हैं। इनसे हमे विचलित नहीं होना चाहिए।
  • समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता।
  • कोई भी व्यक्ति जो अच्छा काम करता है, उसका कभी भी बुरा अंत नहीं होगा, चाहे इस काल में हो या आने वाले काल में। 
Tags:    

Similar News