Brahma Muhurta: ब्रह्म मुहूर्त में कभी न करें ये 4 चीजें, बिगड़ जाते हैं सभी बने काम

Brahma Muhurta Mein Kya Nahi Karna Chahiye: ब्रह्म मुहूर्त को पूरे दिन का सबसे अच्छा समय माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस समय कुछ कामों को करने से बचना चाहिए।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-22 08:15 GMT

Brahma Muhurta (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Brahma Muhurta Mistakes: आपने हमेशा ही बड़े-बुजुर्गों को ये सलाह देते सुना होगा कि ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta) में उठा करो। क्योंकि वेदों पुराणों सहित ग्रंथों में ब्रह्म मुहूर्त को बेहद महत्वपूर्ण और शुभ बताया गया है। यह समय धार्मिक, आध्यात्मिक और मानसिक सभी दृष्टि से उत्तम माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस समय उठकर ईश्वर की वंदना करता है, उसके लिए हमेशा तरक्की के मार्ग खुलते चले जाते हैं। साथ ही वह व्यक्ति हमेशा ही निरोगी और उर्जावान बना रहता है। ब्रह्म मुहूर्त के समय (Brahma Muhurta Ka Samay) सकारात्मक ऊर्जा वातावरण में अत्यधिक होती है। इसलिए इसे पूरे दिन का सबसे अच्छा समय भी माना जाता है। लेकिन इस समय कुछ ऐसे भी काम होते हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं (Brahma Muhurta Mein Kya Nahi Karna Chahiye) करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं वो काम।

ब्रह्म मुहूर्त का समय (Brahma Muhurta Timing)

सबसे पहले जान लेते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त कब से कब तक होता है। जब रात का अंधेरा छटने वाला होता है और सूर्य उदित होने वाले होते हैं, इस बीच के समय को ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta In Hindi) कहा जाता है। ज्योतिष विज्ञान के जानकार का कहना है कि सुबह 4:00 बजे से सुबह 5:30 बजे तक का समय ब्रह्म मुहूर्त में गिना जाता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ब्रह्म मुहूर्त में नहीं करना चाहिए ये काम

1- नकारात्मक सोच

ऐसे कई लोग होते हैं जो किसी न किसी बात को लेकर ओवरथिंकिंग करते रहते हैं। इस वजह से उन्हें नींद भी नहीं आती। लेकिन ध्यान रहे कि कभी भी ब्रह्म मुहूर्त में अपने मन में गलती से भी कोई नकारात्मक विचार (Negative Thoughts) न लाएं। ऐसा कहा जाता है कि इस समय मन में आने वाले निगेटिव विचार से व्यक्ति पूरे दिन तनाव से घिरा रहता है। साथ ही आपकी बातें मैनिफेस्ट भी हो सकती हैं। तभी कहा जाता है कि भोर का सपना जल्द पूरा हो जाता है।

2- न करें भोजन

अगर आपकी देर रात जगकर कुछ खाने पीने की आदत है या फिर आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ही किसी भी तरह की खाद्य सामग्री या चाय जैसे पेय का सेवन करने लगते हैं तो इसे बदल लीजिए। क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त में ऐसा करना वर्जित माना गया है। इससे आपको बिमारियां घेरने लगती हैं।

3- न बोलें अपशब्द

ब्रह्म मुहूर्त बहुत ही पवित्र होता है। यह भगवान की पूजा वंदन का समय माना गया है। इस दौरान गलती से भी अपने मुंह से कोई गलत बात या अपशब्द न निकालें। साथ ही भूलकर भी किसी का अनादर न करें।

4- प्रणय संबंध न बनाएं

ऐसा कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त के समय भूलकर भी प्रणय संबंध नहीं बनाने चाहिए। आयुर्वेद में भी इस दौरान संभोग करना वर्जित माना गया है।

ब्रह्म मुहूर्त में क्या करें (Brahma Muhurta Mein Kya Kare)

अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में नहीं भी उठते हैं और इस समय आपकी आंखें खुल जाती हैं तो भगवान का नाम जरूर लें। साथ ही ब्रह्म मुहूर्त में आंख खुलने पर आप "ओम कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती, करमूले तु गोविंद प्रभाते कर दर्शनम्।।" मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News