Bollywood Actress Ki Shadi: आलिया भट्ट से लेकर अथिया शेट्टी तक, इन हसीनाओं ने की सादगी भरी शादी, लेकिन जोड़े में उड़ा दिए लाखों
Bollywood Actress Ki Yadgar Shadiyan: बीते कुछ समय से कई सेलेब्स ने ग्रैंड वेडिंग के कॉन्सेप्ट को छोड़कर सादगी से शादी करने का फैसला लिया और इसमें आलिया भट्ट से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी तक का नाम शामिल है।;
Bollywood Actress Ki Yadgar Shadiyan
Bollywood Actress Ki Yadgar Shadiyan: अक्सर हम जब भी किसी फिल्मी हस्ती की वेडिंग के बारे में बात करते हैं तो सबसे पहले हमारे जहन में उन सेलेब्स का ख्याल आता है, जिन्होंने अपनी लैविश शादी से चर्चा लूटी है। हालांकि बीते कुछ समय से कई सेलेब्स ने ग्रैंड वेडिंग के कॉन्सेप्ट को छोड़कर सादगी से शादी करने का फैसला लिया और इसमें आलिया भट्ट से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी तक का नाम शामिल है।
लेकिन-लेकिन भले ही इन हसीनाओं ने अपन शादी का माहौल सादगी भरा रखा हो, लेकिन अपनी शादी के जोड़े में उन्होंने कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं किया, किसी ने लाखों की साड़ी पहनी तो किसी ने महंगा लहंगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने शादी तो सिंपल की लेकिन अपनी शादी का आउटफिट सबसे महंगा खरीदा। आइए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साल 2022 में अपने प्यार रणबीर कपूर संग शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी के लुक से हर किसी को हैरान कर दिया था। जहां हर कोई उनके लहंगे का कलर गेस कर रहा था, वहीं आलिया ने साड़ी पहनकर सात फेरे लिए। उन्होंने अपनी शादी में खूबसूरत ऑफ वाइट साड़ी पहनी थी, जिसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। इस साड़ी के साथ एक वेल भी था।
बात करें इस साड़ी की कीमत की तो आलिया की ये साड़ी 50 लाख रुपए की थी। वहीं आलिया ने अपनी साड़ी लुक को चार करोड़ रुपए की जूलरी के साथ कंप्लीट किया था।
सोनाक्षी सिन्हा
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बीते कुछ साल 23 जून को अपने लोग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जाहिर इकबाल संग शादी रचाई थी। अपनी शादी दोनों ने बेहद इंटीमेट रखा था, जिसमें उनकी फैमिली के अलावा केवल बेहद क्लास फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने एक रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें तमाम सेलेब्स शामिल हुए थे।
सोनाक्षी ने अपनी शादी और रिसेप्शन में साड़ी ही पहनी थी। शादी वाले लुक से ज्यादा उनका रेड साड़ी लुक काफी वायरल हुआ था, जो उन्होंने रिसेप्शन में कैरी किया था। सोनाक्षी की इस साड़ी की कीमत 79,800 रुपए थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने पन्ना और कुंदन की ज्वेलरी कैरी की थी।
अथिया शेट्टी
लिस्ट में एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2023 में क्रिकेटर KL राहुल संग शादी रचाई थी। यह शादी इंटीमेट रखी गई थी, जो सुनील शेट्टी के फॉर्महाउस में हुई थी। अपनी शादी में अथिया शेट्टी ने डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे बनाने में करीब 10,000 घंटे लगे थे।
बात करे इस लहंगे की कीमत की तो इसकी कीमत की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसकी कीमत लाखों में होने का अनुमान लगाया गया है।
अदिति राव हैदरी
एक्ट्रेस आदिति राव हैदरी ने अपनी सगाई की तरह अचानक शादी से भी लोगों को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने लोग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से 16 सितंबर 2024 के साथ शादी रचाई थी। अपनी शादी के लिए एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत माहेश्वरी टिशू लहंगा पहना था। अदिति का वेडिंग लुक खूब वायरल हुआ था और इंटरनेट पर नेटीजन्स इस लुक को बार बार देख रहे थे।
लेकिन क्या आप इस लहंगे की कीमत जानते हैं। वैसे तो इस टिशू ऑर्गेंजा सिल्क लहंगे की कीमत उपलब्ध नहीं कराई गई है, लेकिन खबरों की मानें तो इसकी कीमत लाखों में होगी।