Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने जीवन की वास्तविकता का ख़ूबसूरती से किया बखान, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने विचारों से मनुष्यों को जीवन की वास्तविकता दिखाने का प्रयास किया है। आइये जानते हैं क्या है जीवन का सत्य।

Update: 2024-01-09 04:00 GMT

Chanakya Niti (Image Credit-Social Media)

Chanakya Niti: भारत में राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के अग्रणी, चाणक्य एक महान शिक्षक भी थे और उन्होंने मौर्य साम्राज्य के उदय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आइए आचार्य चाणक्य द्वारा बताये गए जीवन की वास्तविकता के बारे में जानते हैं।

आचार्य चाणक्य के अनमोल विचार

  • जिंदगी में आगे बढ़ना है तो बहरे हो जाओ, क्योंकि अधिकतर लोगों की बाते मनोबल गिराने वाली होती है।
  • लाइफ को इतनी सस्ती भी मत बनाओ की दौ कौड़ी के लोग खेलकर चले जायें।
  • कदम, कलम और कसम ये तीनों सोच समझकर ही उठाने चाहिये।
  • दान देने से पहले अपने कमजोर भाई को सहारा दो, क्योंकि तुम्हारे दान की भगवान से ज्यादा तुम्हारे भाई को जरूरत है।
  • बुढ़ापे में आपको रोटी आपकी औलाद नही, बल्कि आपके दिये हुये संस्कार खिलाएंगे।
  • वह व्यक्ति जो आपके सामने दूसरों की बुराई करता है, वह दूसरों के सामने आपकी भी बुराई करता होगा।
  • जीवन में पछतावा करना छोड़ो, कुछ ऐसा करो की तुम्हें छोड़ देने वाले पछताऐ।
  • अपने दुश्मन की कमजोरी जानने तक उसे अपना मित्र बनाए रखें।
  • कभी किसी के सामने अपनी सफाई पेश मत करना, क्योंकि जिसे तुम पर विश्वास है उसे जरूरत नही और जिसे तुम पर विश्वास नही वो मानेगा ही नही।
  • ज्यादा से ज्यादा से धन कमाने की कोशिश करे, क्योंकि यह दुनिया पैसे वाले व्यक्ति का सम्मान करती है।
  • मनुष्य की वाणी में विष और अमृत दोनों की ही खान होती है, जिसके द्वारा वह अपने जिंदगी को स्वर्ग या नर्क बनाता है।
  • संघर्ष के समय में भी आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत ही आपकी असली कीमत बताती है।
  • हार कर भी सीखने का अवसर होता है, और यह सीखने का सबसे अच्छा तरीका होता है।
  • जीवन के साथ आगे बढ़ने के लिए, आपको पहले स्वयं के साथ आगे बढ़ना होगा।
  • आपके विचार आपके कार्यों की शुरुआत हैं, इसलिए इसे सकारात्मक बनाएं।
  • अपने सपनों को पूरा करने का रास्ता आपके पैरों के नीचे है।
  • विश्वास और कड़ी मेहनत से आपके सपने सच हो सकते हैं।
  • आपकी क्षमता और आपका संघर्ष आपके सपनों को हकीकत में बदल सकता है।
  • समय का महत्व समझें, क्योंकि समय कभी वापस नहीं आता।
  • आत्मसंयम और समर्पण ही सफलता की कुंजी हैं।
Tags:    

Similar News