Chanakya Niti: जानिए क्या बताया चाणक्य ने, किस तरह की औरतों से रहना चाहिए सावधान

Chanakya Niti: जानिए आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में ऐसे औरतों की क्या पहचान लिखी है जिनसे आपको सावधान रहने की ज़रूरत है।

Update: 2024-04-25 18:28 GMT

Chanakya Niti (Image Credit-Social Media)

Chanakya Niti: चाणक्य को भारत में एक महान राजनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री के रूप में जाना जाता है। 375 ईसा पूर्व तक्षशिला (पाकिस्तान) में जन्मे, उन्हें 'कौटिल्य' नाम से भी जाना जाता था जिसका अर्थ है चतुराई का स्वामी। ऐसे में उनकी कहीं बातें आज भी काफी तर्कसंगत हैं ऐसे में आइये उनके द्वारा बताई कुछ बातों पर नज़र डालते हैं। 

आचार्य चाणक्य ने बताया ऐसी औरत से रहे सावधान 

चुगली करने वालीं औरतें

आचार्य चाणक्य ने बताया कि जो महिलाएं चुगली करतीं हैं वो न सिर्फ अपने परिवार की खुशियों तो तबाह कर देतीं हैं बल्कि दूसरे लोगों और उनके परिवारों की खुशियां भी छीन लेतीं हैं। इससे परिवारों में गलतफहमियां आ सकतीं हैं और लोगों के बीच मनमुटाव भी पैदा हो जाते हैं। किसी तरह की कोई बात सुनने के बाद ऐसी औरते तुरंत किसी को बताने लग जातीं हैं। जिसका परिणाम काफी भयावह हो सकता है। आचार्य चाणक्य ने इस तरह की महिलाओं से सावधान रहने को कहा है। 

अत्यधिक क्रोध करने वाली महिलाएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक महिला अगर ज़्यादातर क्रोध में रहती हो तो उसके परिवार में भी हमेशा झगड़े का माहौल बना रहता है। लेकिन याद रखें क्रोध करना न सिर्फ महिलाओं को बल्कि पुरुषों के लिए भी बुरा माना गया है। खुद पर संयम रखकर आप अपने क्रोध पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं।

झूठ बोलने वाली महिलाएं

जिन महिलाओं को बात बात पर झूठ बोलने की आदत है तो चाणक्य के अनुसार ऐसी महिलाओं से आपको दूर रहना चाहिए। वैसे हम सभी कभी न कभी झूठ बोलते हैं लेकिन अगर ये आदत बन जाये और ज़्यादातर वो झूठ ही बोलेन तो ये अपने परिवार के साथ साथ दूसरे लोगों के लिए भी काफी खतरनाक हो जातीं हैं। सच जब सामने आता है तो ऐसी महिलाएं बौखला जातीं हैं और वो अच्छे खासे परिवार को बर्बाद कर देतीं हैं। अगर कोई पुरुष भी झूठ बोलता है तो उससे भी दूर रहना ज़रूरी है क्योंकि झूठ बोलने वाला व्यक्ति कभी सही नहीं हो सकता।

Tags:    

Similar News