Christmas 2022 Recipe: क्रिसमस पर बनाएं ये डिमांडेड Mocktail, इसे बनाना काफी आसान, जानें रेसिपी

Christmas 2022 Recipe: क्रिसमस (Christmas 2022) और न्यू ईयर (New year 2022) को लेकर सभी लोग तैयारियों में लगे हुए हैं। इस दिन सबसे ज्यादा डिमांड में मॉकटेल ड्रिंक्स रहता है।

Report :  Anupma Raj
Update:2022-12-25 07:00 IST

Christmas 2022 Recipe (Image: Social Media)

Christmas 2022 Recipe: क्रिसमस (Christmas 2022) और न्यू ईयर (New year 2022) को लेकर सभी लोग तैयारियों में लगे हुए हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए पार्टी प्लान करने में ज्यादातर लोग लगे हैं। ऐसे में अगर आप भी घर पर क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी करने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन अपने पार्टी मेन्यू को लेकर बड़ा कंफ्यूज है। तो यहां सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले ड्रिंक्स यानी कि मॉकटेल ड्रिंक्स (mocktail drinks) के बारे में बताया गया है, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:

स्ट्रॉबेरी लेमोनेड बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Strawberry Lemonade Mocktail Ingredients) 

स्ट्रॉबेरी: 200 ग्राम

शक्कर : 3/4 कप

पानी: 6 कप ठंडा

नींबू: 1 या 2

बर्फ का टुकड़ा: 6 क्यूब्स

सोडा: जरूरत भर

पुदीने की पत्तियां: 2 टहनी

स्ट्रॉबेरी लेमोनेड बनाने की विधि (strawberry Lemonade banane ki vidhi/ How to make Strawberry Lemonade Mocktail At home)

स्ट्रॉबेरी लेमोनेड बनाने के लिए सबसे पहले आप 

 200 ग्राम स्ट्रॉबेरी को ब्लेंडर में अच्छे से पीस लें और इसे छान लें।

अब स्ट्राबेरी के जूस को एक जग में ट्रांसफर कर लें। 

फिर पानी में शक्कर को अच्छे से घोल लें।

जब शक्कर अच्छे से घुल जाए तो शक्कर के पानी को ठंडा करके स्ट्रॉबेरी में मिला दें। 

इसके बाद स्ट्रॉबेरी के जूस में नींबू का रस डाल दें।

फिर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला दें। 

अब सर्व करने के लिए एक गिलास में कुटी बर्फ डालें और फिर इसमें स्ट्रॉबेरी ड्रिंक डालकर मिला लें।

अब ऊपर से सोडा डालें और पुदीने की पत्तियों से ग्रेनिश कर सर्व करें।

स्ट्रॉबेरी लेमोनेड बनाते समय ध्यान दें ये बातें

कभी भी स्ट्रॉबेरी लेमोनेड बनाते समय ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें।

अगर आपको पुदीने की पत्तियां नहीं पसंद तो आप बिना पुदीने की पत्तियों के भी सर्व कर एंजॉय कर सकते हैं।

नींबू का रस आप अपने स्वाद अनुसार डाल सकते हैं।

साथ ही शक्कर की मात्रा भी आप अपने स्वाद के अनुसार ही रख सकते हैं। 



Tags:    

Similar News