Doodh Ka Dant Nikalna: जानिए बच्चों के दांत निकलना कब होता है शुभ या अशुभ, कब किस पर होता है ये भारी

Doodh Ka Dant Nikalna Shubh Ya Ashubh: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चे के किस माह में दांत आना शुभ होता है और कब अशुभ।

Update: 2023-09-14 09:57 GMT

Bache Ka Daant Nikalna Shubh Ya Ashubh (Image Credit-Social Media)

Doodh Ka Dant Nikalna Shubh Ya Ashub:  अपने बच्चे को धीरे धीरे बड़ा होता देखना सबसे ज़्यादा सुकून पहुँचता है वहीँ उनका चलना, बैठना, खाना, दांत निकलना सभी कुछ माता पिता के लिए किसी माइल स्टोन से कम नहीं होता। लेकिन वहीँ तय समय पर अगर आपका बच्चा वो काम नहीं करता तो इससे कई तरह के शुभ और अशुभ संकेत जुड़े हुए हैं। दरअसल हर एक्टिविटी की एक सही समय होता है। जिसमे उनका चलना, बैठना, खाना, दांत निकलना शामिल होता है। वहीँ अगर ये चीज़ें जल्दी या देर से हो तो इसके पीछे कुछ शुभ या अशुभ संकेत भी छिपे होते हैं। आज हम आपको इन्ही संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बच्चों के दूध के दांत से जुड़े शुभ या अशुभ संकेत

ज़्यादातर बच्चों के दांत 6 माह की उम्र में आना शुरू होते हैं वहीँ ज्योतिष में बच्चों के दांत आने की प्रक्रिया काफी अहम् होती है। वहीँ आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चे के किस माह में दांत आना शुभ होता है और कब अशुभ। वहीँ आपको बता दें कि अगर किसी बच्चे के जन्म के समय ही दांत होते हैं तो इसे माता और पिता के लिए काफी कष्टकारी माना गया है। इसके साथ साथ ये माता और पिता दोनों के ही स्वास्थ के लिए काफी नकारात्मक होता है।

ज़्यादातर बच्चों के नीचे के दांत पहले निकलते हैं लेकिन अगर किसी बच्चे के ऊपर के दांत पहले आते हैं तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ये बच्चे के ननिहाल पक्ष के लिए सही नहीं होता है। वहीँ इसके साथ ही साथ जन्म के पहले महीने में भी दांत का निकलना शुभ संकेत नहीं देता। कहते हैं कि इससे खुद बच्चे को जीवन भर कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है।

वहीँ अगर किसी बच्चे के जन्म के दूसरे महीने में दांत निकलते हैं तो बच्चे के भाई के लिए ये बेहद कष्टकारी होता है। वहीँ तीसरे और चौथे माह में भी दांत का निकलना शुभ नहीं होता है। पांचवे महीने भी ये कष्टों से भरा होता है। लेकिन छठे माह में दांत निकालना बेहद शुभ संकेत देता है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। वहीँ अगर बच्चे के दांत उसके जन्म के सातवें महीने में निकलते हैं तो ये बच्चे के पिता के लिए काफी शुभ होता है।

अगर बच्चे का दांत आठंवे महीने में निकलता है तो ये उसके मामा के लिए काफी कष्टकारी होता है। वहीँ नौंवे महीने में इसके काफी शुभ माना गया है। इसके बाद दसवें महीने में दांत निकलने से बच्चे का जीवन सुखमई होता है। ग्याहरवें और बाहरवें माह में दांतों का आना भी शुभ माना गया है। जहाँ ग्यारहवें महीने में दांत आने से सुख समृद्धि आती है वहीँ बाहरवें महीने में दांत निकलने से पूरे जीवन में धन-धान्य से भर जाता है।

Tags:    

Similar News