Pimples Ke Upay: रातभर में गायब हो जाएंगे पिंपल्स, सोने से पहले करें ये उपाय

How To Get Rid Of Pimples Overnight: अगर आप अपने पिंपल्स से तंग आ गए हैं और रातों-रात इससे छुटकारा पाने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-04 05:22 GMT

Pimples (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Pimples Ke Gharelu Upay: पिंपल्स एक आम स्किन प्रॉब्लम है, जो कोई भी अपने चेहरे पर देखना पसंद नहीं करता। पिंपल्स की वजह से लालिमा, दर्द और जलन का अनुभव भी होता है। चेहरे पर अगर मुहांसे निकल जाए तो इससे कई लोगों का कॉन्फिडेंस (Confidence) डगमगा जाता है। खासतौर से किसी शादी या पार्टी से पहले अगर पिंपल निकल जाते हैं तो इससे पूरा लुक ही खराब हो जाता है। अगर आप अपने मुहांसों से तुरंत आराम पाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे (Gharelu Nuskhe Pimple Ke Liye) आजमा सकते हैं। ये उपाय रातभर में आपके पिंपल्स (Home Remedies For Pimples) को खत्म कर सकते हैं और दाग को भी लाइट कर सकते हैं। आइए जानते हैं पिंपल्स हटाने के घरेलू नुस्खों (Pimple Hatane Ke Tarike) के बारे में।

पिंपल्स खत्म करने के घरेलू उपाय (Gharelu Upay for Pimples in Hindi)

1- नीम ऑयल (Neem)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नीम एक औषधीय पौधा है। नीम के पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिस वजह से यह त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। आप नीम के तेल (Neem Ka Tel) से पिंपल्स से राहत पा सकते हैं। इसे अप्लाई करने से पहले गर्म पानी से चेहरा धोएं और फिर नीम के तेल को रुई की मदद से सीधे पिंपल्स (Pimples) पर लगाएं। इसे रातभर लगाकर छोड़ दें। इस उपाय से आपको काफी राहत मिलेगी।

2- टमाटर का रस (Tomato Juice)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

चेहरे से मुंहासे और दाग-धब्बों को साफ करने में टमाटर का रस (Tamatar Ka Ras) भी एक असरदार घरेलू नुस्खा है। यह न केवल पिंपल्स से राहत दिलाता है, बल्कि त्वचा की रंगत निखारने में भी मदद करता है। आप टमाटर के रस को रात भर अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ सकते हैं। या दो बड़े चम्मच टमाटर का गूदा, एक बड़ा चम्मच दही और 1 बड़ा चम्मच बेसन का पेस्ट बनाकर लगाएं और 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो दें।

3- शहद और दालचीनी (Honey and Cinnamon)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आप एक्ने और पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए शहद में दालचीनी का पाउडर मिलाकर भी पिंपल्स वाले एरिया पर लगा सकते हैं। इन दोनों में रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो मुहांसों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। एक चम्मच दालचीनी और दो बड़े चम्मच प्राकृतिक शहद को एक साथ मिलाएं और पिंपल्स पर लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद इसे धोकर हटा लें।

नोट- ये खबर सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। इन उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श करना न भूलें।

Tags:    

Similar News