Priyanka Favourite Breakfast: हर संडे प्रियंका चोपड़ा के घर जरूर बनता है ये ब्रेकफास्ट

Priyanka Chopra Favourite Breakfast: प्रियंका चोपड़ा के घर पर हर संडे को एक खास ब्रेकफास्ट बनता है, जिसे प्रियंका चोपड़ा ही बनाती हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-05-18 06:23 GMT

Priyanka Chopra Favourite Breakfast (Photo- Social Media)

Priyanka Chopra Favourite Breakfast: प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया भर में नाम कमा रहीं है। भारत की देसी गर्ल अब विदेशी गर्ल बन चुकीं हैं। जी हां! अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह विदेशी हो गईं हैं, अब तो भारत का दौरा भी वह कुछ खास मौके पर ही करती हैं। यही नहीं! वह बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम कर रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगी बेहतरीन चल रही है, आइए फिर इसी बात पर हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताते हैं।

प्रियंक चोपड़ा का फेवरेट नाश्ता (Priyanka Chopra Favourite Breakfast)

यदि आप प्रियंका चोपड़ा के फैन होंगे तो यकीनन जानते होंगे कि उन्हें पराठा कितना पसंद है, जब वह भारत आती हैं तो नाश्ते में पराठा खाना ही पसंद करती हैं। वहीं आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के घर पर हर संडे को एक खास ब्रेकफास्ट बनता है, जिसे प्रियंका चोपड़ा ही बनाती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने उस खास ब्रेकफास्ट की रेसिपी भी साझा कर चुकीं हैं, जिसका नाम स्टफ्ड ऑमलेट है। आइए आपको प्रियंका चोपड़ा के फेवरेट ब्रेकफास्ट स्टफ्ड ऑमलेट की रेसिपी बताते हैं।


प्रियंका चोपड़ा फेवरेट स्टफ्ड ऑमलेट रेसिपी (Priyanka Chopra Stuffed Omelette Recipe)

प्रियंका चोपड़ा का फेवरेट ब्रेकफास्ट स्टफ्ड ऑमलेट यदि आप भी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास अंडे, ऑमलेट, सॉस, मिर्च, काली मिर्च पाउडर, दूध, चीज और नमक की आवश्यकता पड़ेगी।

Full View

स्टफ्ड ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को एक बाउल में तोड़ लें और उसे अच्छे से मिक्स करना है, फिर उसमें थोड़ा सा दूध डालना है, साथ ही नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है। इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा ऑयल डालना है और उसमें मशरूम को फ्राई करना है, जब मशरूम अच्छे से पक जाए, तो उसमें अंडे वाला मिक्सचर डाल देना है, फिर थोड़ी देर बाद ऑमलेट के ऊपर हरी मिर्च और चीज डालकर गार्निशिंग कर देनी है। बस थोड़ी देर पकने की बाद आपका स्टफ्ड ऑमलेट तैयार हो जायेगा। स्टफ्ड ऑमलेट के साथ प्रियंका चोपड़ा टोस्ट ब्रेड भी खाती हैं। हर संडे प्रियंका चोपड़ा अपने लिए ये टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूर बनाती हैं, जो झटपट बनकर तैयार भी हो जाता है।

Tags:    

Similar News