Happy Women's Day Wishes: विमेंस डे पर इन खास संदेशों से महिलाओं को फील करवाएं स्पेशल, व्हाट्सएप पर भेजें ये मैसेज
Mahila Diwas Ki Shubhkamnaye: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप इन खास संदेशों के साथ अपनी करीबी महिलाओं को शुभकामनाएं दे सकते हैं।;
Happy Women's Day Wishes (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
International Women's Day Wishes: हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women's Day) मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के लिए बेहद ही खास है। विमेंस डे मनाने का उद्देश्य लैंगिक समानता, महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना है। साथ ही यह दिन महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को बढ़ावा देने का एक प्रतीक है।
महिलाएं सदियों से हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हालांकि इसके बाद भी समाज में उन्हें कई चुनौतियों और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। लेकिन आप अपने जीवन से जुड़ी महिलाओं को इस खास दिन पर स्पेशल फील करवा सकते हैं और उन्हें ये भी जता सकते हैं कि वो आपसे या किसी अन्य से किसी भी तरह से कम नहीं हैं और वो आपके लिए बेहद मायने रखती हैं। वैसे इस बात को खुद से शब्दों में कहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मैसेज और विशेज लेकर आए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनी करीबी महिलाओं को विमेंस डे की शुभकामनाएं (Mahila Diwas Ki Shubhkamnaye) दे सकते हैं।
महिला दिवस विशेज और मैसेज (Happy Women's Day Wishes, Quotes, Whatsapp Messages In Hindi)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
1- मां के साथ ममता मिलती, बहन से मिलता हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती जीवन की नैया पार।
नारी के बिना पुरुष अधूरा है। नारी से ही घर पूरा है।
Happy Women’s Day!
2- दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।
Happy Women’s Day 2025!
3- लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
लेकिन दुःखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
4- हर घर की नींव कहलाती है,
महिला घर को परिवार बनाती है.
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
5- अब तो तू अपनी शक्ति को पहचान, आखिर क्यों लोग लेते हैं
कृष्ण से पहले राधा और राम से पहले सिया का नाम।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं!
6- क्यों कहती है दुनिया नारी कमजोर है,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर है।
Happy Women’s Day 2025!
7- नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
8- हर घर, हर दिल, हर एहसास,
खुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है,
केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकती हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
9- औरत जज्बात है उसे महसूस करो
जमाने की दोगली बातों में उसे
किसी भी कठघरे में खड़ा मत करो।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
10- नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक पत्नी है उसका प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
11- प्रेम अधूरा औरत के बिना
मान अधूरा औरत के बिना
घर अधूरा औरत के बिना
संसार अधूरा औरत के बिना।
Happy Women’s Day 2025!
12- कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता,
लेकिन सच तो ये है कि और के बिना कोई घर नहीं होता।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
13- मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो शक्ति है वो,
नमन है उन नारियों को जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं वो।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!
14- तेरे माथे पे ये आंचल बहुत ही खूब है लेकिन,
तू इस आंचल से एक परचम बना लेती तो अच्छा था।
Happy Women’s Day!
15- महिलाओं को मजबूत बनाना है
अर्थव्यवस्था में बराबर भागीदारी निभाना है।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
16- नारी सीता नारी काली
नारी ही प्रेम करने वाली।
नारी कोमल नारी कठोर
नारी बिन नर का कहां छोर।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
17- नारी दिवस’ बस एक दिवस क्यों
नारी के नाम मनाना है, हर दिन, हर पल,
नारी को उत्तम मानो, ये नया जमाना है।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
18- हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए
पर एक स्त्री अकेली ही काफी है
घर को स्वर्ग बनाने के लिए!
Happy Womens Day!
19- माँ खुद नहीं सोई हमें सुलाया,
हर कहानी और किस्सों से हमें हंसाया,
हर मुश्किल और परेशानी को गले से लगाया,
हमें दुनिया में कुछ अलग तरीके से जीना सिखाया।
मां आपको महिला दिवस की शुभकामनाएं!
20- मां, बहन, पत्नी, प्रेमिका
हर किरदार बखूबी से निभाती हो।
हे नारी,
तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो!
आपको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं!