Saree Ideas For Teej: हरियाली तीज के लिए बेस्ट हैं एक्ट्रेसेस के ये लुक, दिखेंगी खूबसूरत

Teej Sarees Ideas For Women: हरियाली तीज के मौके पर आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक से इंस्पिरेशन लेकर सबसे सुंदर दिख सकती हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-07-23 08:40 GMT

Saree Ideas For Teej (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Hariyali Teej 2024 Dress Ideas: हरियाली तीज (Hariyali Teej) हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इसे सिंधारा तीज, छोटी तीज, श्रावण तीज या सावन तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त 2024 (Hariyali Teej 2024 Date) को मनाई जाएगी। ये त्योहार सुहागिन महिलाओं के साथ ही कुंवारी लड़कियों के लिए बेहद अहम होता है। एक ओर जहां सुहागिन महिलाएं तीज के दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं तो वहीं दूसरी ओर कुंवारी लड़कियां अपने लिए महादेव जैसे वर की कामना करती हैं।

हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े और हरी चूड़ियां पहनती हैं। इस त्योहार के लिए महिलाएं अपनी तैयारियां हफ्तों पहले ही करने लगती हैं। हरियाली तीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और अगर आप अब भी अपने कपड़े को लेकर कंफ्यूजन में हैं कि तीज पर क्या पहना जाए तो हम आपकी ये परेशानी दूर कर देते हैं। हम आपको तीज के लिए कुछ बेस्ट ड्रेस आइडियाज (Best Saree Ideas For Teej 2024) देने जा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स को आप भी अपने खास त्योहार के दिन रिक्रिएट कर सकती हैं।

तीज के लिए बेस्ट साड़ी आइडियाज (Saree Ideas For Teej)

जाह्नवी कपूर


हरियाली तीज में महिलाएं हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनती हैं। अगर आप इस तीज में कुछ सिंपल और फ्लोरल पहनना चाहती हैं तो जाह्नवी के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ये लुक सिंपल होने के साथ ही बेहद स्टनिंग है। इस साड़ी की शोभा आप कंट्रास्ट जूलरी के साथ बढ़ा सकती हैं।

अनुष्का शर्मा

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो अनुष्का शर्मा का ये लुक आप पर खूब जचेगा। ये साड़ी आपको सबसे अलग और खूबसूरत दिखाएगी। आप भी अनुष्का की तरह इस साड़ी के साथ हेवी और स्टेटमेंट नेकलेस कैरी कर सकती हैं।

आलिया भट्ट-माधुरी दीक्षित

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आपको हरियाली तीज में सिल्क की साड़ी पहननी है तो आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सिल्क साड़ियां कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होतीं। ऐसे में आप इन लुक को रिक्रिएट करके अपने व्रत के दिन सबसे खूबसूरत लग सकती हैं।

कियारा आडवाणी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

तीज वाले दिन कियारा आडवाणी का ये लुक रिक्रिएट करना आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ये साड़ी तीज के लिए बिल्कुल परफेक्ट और ट्रेंडी है। नई नवेली दुल्हन हो या फिर कोई कुंवारी कन्या सब पर ये लुक काफी जचेगा। इस लुक से आप सारी लाइमलाइट चुरा सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस के लिए काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। 50 साल की उम्र में भी वह अपनी ड्रेसिंग सेंस से यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। मलाइका की तरह आप भी तीज के दिन एकदम खूबसूरत दिख सकती हैं। आप हरियाली तीज के लिए मलाइका के इस साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। नियोन ग्रीन कलर आपको सबसे हटकर दिखाएगा।

Tags:    

Similar News