TIPS : सर्दियों में होंठ फट रहे हों तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Update: 2017-12-22 07:59 GMT

लखनऊ: सर्दी के दिनों में होंठ फटने की समस्या से लगभग हर कोई पीडि़त होता है। बच्चों और बड़ों सभी को यह समस्या होती है। होंठ फटने के कई कारण हो सकते हैं जैसे शरीर में पानी की कमी, एलर्जी या विटामिन-बी और आयरन की कमी इसका कारण हो सकती है। विशेषज्ञ को दिखाने के अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। अगर नियमित कुछ बातों का ख्याल रखें तो होठों को फटने से बचाया जा सकता है। जानते हैं इसके बारे में कुछ टिप्स-

  • घी में थोड़ा नमक मिलाइए और इसे दिन में दो बार होंठो और नाभि पर लगाइए। इससे तुरंत आराम मिलने लगता है।
  • अगर आप बादाम का तेल रोजाना होंठो पर लगाएं तो भी आपके होंठ नहीं फटेंगे। इस तेल की मालिश होंठो पर हल्के हाथों से करना चाहिए। ज्यादा रगडऩे की जरूरत नहीं है।
  • दूध की मलाई लें और इसमें थोड़ हल्दी पाउडर मिलाइए। दिन में दो बार इस पेस्ट की मालिश अपने होंठो पर कीजिए। इसे आप चाहें तो चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। इससे स्किन की चमक भी बढ़ती है।
  • होंठ बेजान हो गए हैं तो गुलाब के फूल की पत्तियां पीसकर इसमें ग्लिसरीनमिला लें। इस मिश्रण को होंठो पर लगाएं। इससे होंठ नहीं फटेंगे। ग्लिसरीन भी लगा सकते हैं।
  • छाछ से निकले मक्खन में केसर मिलाकर होंठो पर लगाने से होंठ गुलाबी और मुलायम होते हैं और फटना बंद हो जाते हैं। इसके बारे में आयुर्वेद में भी लिखा गया है।
  • सरसों के तेल में हल्दी पाउडर मिलाकर होंठो और नाभि में लगाने स फटे होंठ नहीं फटते हैं। इसे रात में लगाना चाहिए।

Tags:    

Similar News