अंधा है प्यार! इन जोड़ो ने साबित कर दिया, देख कर हिल जाएगा दिमाग

दुनिया में प्यार वो बेहद प्यारा लम्हा है जिसे न तो पकड़ के रखा जा सकता है और नही जकड़ के। प्यार तो वो एहसास है जिसे सिर्फ महसूस ही किया जा सकता है। किसी जमाने में कहा भी जाता था कि प्यार तो अंधा होता है तो शायद ये बात उन लोगों के लिए कहा जाता था जिन जोड़ियों के बारे में अब हम आपको बताने जा रहे हैं।

Update: 2023-07-02 07:43 GMT

नई दिल्ली : दुनिया में प्यार वो बेहद प्यारा लम्हा है जिसे न तो पकड़ के रखा जा सकता है और नही जकड़ के। प्यार तो वो एहसास है जिसे सिर्फ महसूस ही किया जा सकता है। किसी जमाने में कहा भी जाता था कि प्यार तो अंधा होता है तो शायद ये बात उन लोगों के लिए कहा जाता था जिन जोड़ियों के बारे में अब हम आपको बताने जा रहे हैं। प्यार में लिप्त ये ऐसी जोड़ियां है जिनका न तो कोई मेल है और न ही ये जोड़ियां दिखने में एक जैसी दिखती हैं। इस बात का पूरा विश्वास है कि आप इन जोड़ियों को देखकर ये तो जरूर समझ जाएंंगें कि क्या प्यार सच में इतना अंधा होता है।

यह भी देखें... मालामाल होंगे कर्मचारी: सरकार ने दिया ये तोहफा, हर तरफ खुशी की लहर

1. पहली जोड़ी:

जोएलिसन फर्नांडीस - ईवम मेदेयोरस

जोएलिसन फर्नांडीस जिनकी उम्र 28 साल है। इनकी लंबाई 7 फ़ीट 8 इंच है, जबकि उनकी 21 साल की पत्नी ईवम मेदेयोरस की लंबाई मात्र 5 फुट है। इन्होनें दुनिया की फ़िक्र न करते हुए एक दूसरे से शादी कर ली। इनकी इस जोड़ी को देखकर आप भी कहेंगे की प्यार अंधा होता है।

2. दूसरी जोड़ी:

एलिसैनी डा क्रूज सिल्वा - फ्राकिनाल्डो

लम्बी लड़किया हर किसी को पसंद आती है। ब्राजील की सबसे ऊंची लड़की एलिसैनी डा क्रूज सिल्वा की लंबाई और उसके मंगेतर फ्राकिनाल्डो की लंबाई के बीच 40cm का अंतर है। वह 6 फीट 8 इंच लंबी है, ताे फ्राकिनाल्डो की लंबाई 5 फीट 4 इंच है। एलिसैनी की लम्बाई के पीछे की असली वजह ट्यूमर है। अधिक लम्बाई होने के बाद भी उनको दिलों जान से चाहने वाला मंगेतर इनको मिल गया।

यह भी देखें... इमरान क्या कर बैठा! खुद के देश के साथ इतना बड़ा धोखा, पाकिस्तान तो खत्म

3. तीसरी जोड़ी:

सीन स्टीफेंशन - मिन्ड

अमरीका के रहने वाले सीन स्टीफेंशन एक बीमारी के शिकार हैं। जिसके कारण उनकी हाइट 2 फीट 8 इंच है। ये पेशे से एक मोटिवेशनल स्पीकर थे। इनकी उम्र अभी 40 साल है। वहीं एरिजोना की रहने वाली इनकी पत्नी मिन्ड नॉर्मल और बेहद ही खूबसूरत हैं। इनकी हाइट 4 फीट 11 इंच है। इनकी 2012 में शादी हुई थी।

यह भी देखें... मैच पर टूटी बारिश: 2 सेकेंड में छा गया अंधेरा, 24 घंटे रहेगा कहर

Tags:    

Similar News