Celebrity Saree Styles: मालविका मोहनन के ये खूबसूरत साड़ी डिजाइंस बना देंगी आपका लुक स्टनिंग, देखें Photos

Celebrity Saree Styles: अगर आप भी ट्रेडिशनल और ट्रेंडी फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो इन साड़ियों से प्रेरणा लें और अपने लुक में चार चांद लगाएं।

Update:2025-07-02 12:35 IST

Malavika Mohanan top 5 saree look (SOCIAL MEDIA)

Celebrity Saree Styles: बॉलीवुड अभिनेत्री मालविका मोहनन न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। खासकर जब बात साड़ियों की हो, तो मालविका का स्टाइल हर बार लोगों का दिल जीत लेता है। हल्की और खूबसूरत साड़ियों में उनका ग्रेस और एलिगेंस देखते ही बनता है।

आज हम आपको मालविका मोहनन के कुछ बेहतरीन साड़ी लुक्स के बारे में बताएंगे, जो न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि बेहद हल्के और आरामदायक भी हैं। आप भी इनसे इंस्पिरेशन लेकर अपने वॉर्डरोब में नया ट्विस्ट ला सकती हैं।

Full View

सफेद और गोल्डन साड़ी डिजाइन

मालविका ने मशहूर डिज़ाइनर अनामिका खन्ना की डिज़ाइन की गई सफेद और गोल्डन साड़ी पहनी थी। इसमें सर्कल मोटिफ्स और हैवी बॉर्डर का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था। इसके साथ उन्होंने डीप नेक ब्लाउज कैरी किया था, जिसमें सेमी क्वीन ऐन नेकलाइन थी। इस लुक को उन्होंने कुंदन चोकर और मल्टी-पर्ल नेकपीस से पूरा किया।

ब्लैक एंड व्हाइट शीर साड़ी

यह साड़ी सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए परफेक्ट है। मालविका ने सफेद शीर साड़ी के साथ ब्लैक बॉर्डर और डीप यू-नेक ब्लाउज कैरी किया। बालों को लो बन में बांध कर उन्होंने एक क्लासी हेयरस्टाइल रखा और मिनिमल जूलरी, जैसे कि टीयरड्रॉप ईयररिंग्स और एक ब्रासलेट से लुक को कंप्लीट किया।

रेड साड़ी विथ गोल्डन बॉर्डर

मालविका ने एक रेड शीयर साड़ी पहनी जिसमें गोल्डन बॉर्डर था। इसके साथ उन्होंने वी-नेक हाफ-स्लीव ब्लाउज पहना। रेड एंड गोल्डन झुमके, स्टेटमेंट कड़ा, लाइट मेकअप और छोटी सी बिंदी इस लुक को पारंपरिक और आकर्षक बना देते हैं। यह लुक त्योहारों और शादी के अवसर के लिए परफेक्ट है।

मरून फ्लोरल साड़ी

अपनी फिल्म ‘थंगालान’ के प्रमोशन के दौरान मालविका ने मरून रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें फ्लोरल मोटिफ्स थे। इसके साथ उन्होंने स्ट्रैपी बैक ब्लाउज मैच किया जो साड़ी के साथ परफेक्ट कोऑर्डिनेशन में था। ब्राउन टोन मेकअप और बीच से पार्ट की गई सॉफ्ट कर्ल्स ने उनके इस लुक को और भी खास बना दिया।

पाउडर-पिंक साड़ी डिज़ाइन

इस लुक में मालविका ने एक हल्की और प्यारी सी पाउडर-पिंक साड़ी पहनी जिसमें व्हाइट फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और स्कैलप बॉर्डर था। उन्होंने इस साड़ी को ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज के साथ कैरी किया जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। न्यूड मेकअप, स्टोन बिंदी और साइड पार्टेड कर्ली हेयरस्टाइल के साथ ये लुक बेहद मॉडर्न और एलिगेंट लगता है।

इन सभी साड़ी डिजाइनों की खासियत यह है कि ये हल्के होते हुए भी बेहद स्टाइलिश और ग्रेसफुल हैं। मालविका मोहनन के ये लुक्स हर उम्र की महिलाओं को प्रेरित करते हैं कि साड़ी को मॉडर्न अंदाज़ में कैसे पहना जाए। अगर आप भी ट्रेडिशनल और ट्रेंडी फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो इन साड़ियों से प्रेरणा लें और अपने लुक में चार चांद लगाएं।

Tags:    

Similar News