Mukhtar Ansari Death: कैसे मुख्तार अंसारी की पत्नी बनी अफशां, इस तरह संभाली उनके एम्पायर की भागडोर

Mukhtar Ansari Death: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की बीते कल मृत्यु हो गयी वहीँ उनकी पत्नी अफशां भी यूपी पुलिस की रडार पर हैं।

Update: 2024-03-29 12:42 GMT

Mukhtar Ansari Death (Image Credit-Social Media)

Mukhtar Ansari Death: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की बीते गुरुवार उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। वहीँ इसके बाद से ही विपक्ष के कई नेता इस मामले की जाँच करवाने की मांग कर रहे हैं साथ ही उन्होंने इस पर शोक भी व्यक्त किया है। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी को उल्टियां हो रहीं थीं जिसकी वजह से उन्हें "बेहोशी की हालत" में जिला जेल से शहर के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। आपको बता दें कि नौ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी लेकिन कार्डियक अरेस्ट से उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में शोक का माहौल है। आइये जानते हैं मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां से कैसे हुई उनकी शादी और कैसे क्राइम में भी बन गईं वो मुख्तार अंसारी की साथी।

डॉन से कम नहीं हैं मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां

बीते गुरूवार गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट के चलते मृत्यु हो गयी। वहीँ क्राइम वर्ल्ड में मुख्तार की साथी रहीं उनकी पत्नी अफशां की यूपी पुलिस को काफी समय से तलाश है। उनपर गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल अब अफशां की तलाश और तेज़ कर दी गयी है। इतना ही नहीं यूपी पुलिस की तरफ से अफशां पर ईनाम भी रखा गया था जिसे अब बढाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है। आइये जानते हैं कैसे हुई थी दोनों की शादी और कैसे अफशां ने पति के पीछे पीछे क्राइम की दुनिया में रखा कदम।

Mukhtar Ansari Death (Image Credit-Social Media)

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही यूपी पुलिस ने उसकी पत्नी अफशां को पकड़ने की अपनी रफ़्तार तेज़ कर दी है। जिससे अफशां की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी 63 साल का था। जब भी डॉन की पावरफुल और रसूकदार पत्नियों का ज़िक्र आता है तो उसमे अफशां अंसारी का नाम सबसे ऊपर आता है। जब मुख्तार को साल 2005 में जेल हुई उसके बाद अंसारी गैंग के आपराधिक साम्राज्य की कमान अफशां ने अपने हाथ ले ली थी।

अफशां अंसारी ने ऐसे रखना जुर्म की दुनिया में कदम

जब अफशां की शादी मुख्तार से हुई तब वो एक आम महिला थीं। लेकिन जैसे-जैसे वक़्त बीता वो अंसारी गैंग की बैक बोन बन गईं। जिसके चलते यूपी पुलिस में उसके खिलाफ लगभग 9 एफआईआर दर्ज हैं। जिसमे गैंगस्टर एक्ट, डरा-धमाकर जमीन हड़पना, अवैध कारोबार जैसे तमाम मामले शामिल हैं।

Mukhtar Ansari Death (Image Credit-Social Media)

अफशां ने हमेशा अपने पति के साथ उसके क्राइम के साम्राज्य में भागीदारी निभाई। इस दौरान मुख्तार को कई बार जेल भी जाना पड़ा जिसमे अफशां ने पूरी तरह से गैंग की भागडोर संभाली। वो मुख्तार और अंसारी गैंग के बीच की एक कड़ी बनकर काम करती आईं हैं।

आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश के मऊ निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वहीँ उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में भी उनका नाम शामिल हुआ और टॉप पर रहा। जबरन वसूली, फिरौती से लेकर हत्या तक के 49 मामले मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज थे।

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अफशां के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल भी है। अफशां इसे हमेशा अपने साथ रखतीं हैं। इसके अलावा मुख़ार के जेल में रहने पर अंसारी गैंग को मुख्तार का मैसेज देना, हर तरह के निर्देश देना सब कुछ अफशां ही करती थीं। पत्नी की मदद से ही मुख्तार जेल में बैठे बैठे अपना सब काम करता था। इतना ही नहीं पुलिस रिकॉर्ड में अफशां अंसारी IS-191 गैंग की एक सदस्य भी है।

Mukhtar Ansari Death (Image Credit-Social Media)

कैसे हुई मुख्तार अंसारी से अफशां की शादी

मुख्तार अंसारी ने अफशां से 15 अक्टूबर 1989 में शादी की थी। जब दोनों की शादी हुई तब अफशां एक आम महिला की ही तरह घर सम्भालतीं थीं। वो एक कुशल हाउस वाइफ की तरह पति, घर और बच्चों का ख्याल रखतीं थीं। दोनों की शादी परिवार ने तय की थी। लेकिन अफशां का परिवार (मायका) आम परिवार नहीं था वो उत्तर प्रदेश के कई अलग अलग जिलों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। दरअसल अफशां के भाई आतिफ रजा उर्फ सरजील रजा और अनवर शहजाद अपनी आपराधिक गतिविधियों की वजह से ही फरार अपराधी हैं। इतना ही नहीं दोनों पर ही गैंगस्टर एक्ट के तहत केस भी दर्ज है।

Mukhtar Ansari Death (Image Credit-Social Media)

आपको बता दें कि अफशां अंसारी और मुख्तार के दो बेटे हैं, अब्बास अंसारी और उमर अंसारी। फिलहाल उसके दोनों बेटे इस समय जेल में बंद हैं। अब्बास अंसारी वर्तमान में विधायक हैं और उसकी पत्नी निखत पर भी कई तरह आरोप दर्ज हैं। वहीँ उमर अंसारी पर संपत्ति हड़पने के आरोप है।

Mukhtar Ansari Death (Image Credit-Social Media)

पति और दोनों बेटों के जेल जाने के बाद अफशां अंसारी ने अंसारी गैंग और सभी चीज़ों का सारा कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। साल 2018 में मुख्तार और अफशां दोनों को एक साथ दिल का दौरा पड़ा था। उस समय मुख्तार बांदा जेल में था उस समय अफशां मुख्तार से मिलने जेल पहुंचीं थीं तभी ये घटना हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

अफशां पर फिलहाल तीन गंभीर आरोपों के चलते वांटेड हैं जिसमे ज़मीन हड़पने से लेकर गैंगस्टर एक्ट तक के मामले शामिल हैं। 

Tags:    

Similar News