Neel Ke Fayde: एक नील ऐसा भी, जिससे कपड़े नहीं, चमक जाती है किस्मत

Neel Ke Totke: आज हम नील से किए जाने वाले एक चमत्कारी टोटके के बारे में आपको बताने वाले हैं|

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-04-15 05:00 GMT

Neel Ke Totke (Photo- Social Media)

Neel Ke Totke: आज के दौर में कामयाब होने के लिए व्यक्ति तरह-तरह के टोटके का इस्तेमाल करता है, जिसमें से कुछ टोटके असरदार होते हैं, तो वहीं कुछ टोटके आपके फेवर में वर्क नहीं करते। आज हम आपको एक ऐसा टोटका बताने वाले हैं, जिससे होने वाले लाभ जान आप हैरान रह जाएंगे। जी हां! हम नील से किए जाने वाले एक चमत्कारी टोटके के बारे में आपको बताने वाले हैं, इस टोटके को यदि आपने कर लिया तो इससे जो चमत्कार होगा, आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे, आपके सभी कर्ज खत्म हो जाएंगे, इसके साथ अन्य लाभ भी होंगे। आइए बताते हैं।

कपड़ा धुलने वाला नील बदल देगा आपकी किस्मत (Neel Ke Rahasymayi Totke)

कपड़ा धुलने वाले नील का इस्तेमाल आप सब करते होंगे, शायद नहीं भी करते होंगे, वैसे तो पहले के लोग ज्यादा नील का इस्तेमाल करते थे, अब तो कपड़ों में नील का इस्तेमाल उतना नहीं किया जाता है। हम उसी नील के चमत्कार की बात कर रहें हैं, जिसे कपड़ों में लगाया जाता है। यकीनन आपके मन में यही प्रश्न उठ रहा होगा कि क्या सच में कपड़ों में लगाने वाले नील से कुछ टोटका किया जा सकता है? जी हां! ये बात सच है।


कपड़े में लगाया जाने वाला नील सिर्फ आपके कपड़े का लुक ही नहीं बदलता, बल्कि यह आपकी किस्मत भी बदल देता है, बस इसके लिए आपको एक बहुत ही छोटा सा उपाय करना है। आपको लिक्विड या फिर नील का पाउडर खरीदना है। अब आधा मग पानी लेना है, उसमें चार बूंद नील डालना है, इसे अपने ऊपर से 7 बार एंटी क्लॉक वाइज वारना है, फिर इस पानी को टॉयलेट में एक साथ फ्लश कर देना है। बस इस तरह से ये टोटका करना है, आइए इससे होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं।

Full View

नील का टोटका करने से मिलेगा ये लाभ (Neel Ke Totke Ke Fayde)

यदि आपने कपड़े में लगाने वाले नील से ये टोटका कर लिया तो इससे रोग, ऋण और आपके शत्रु नष्ट हो जाएंगे। मतलब कि इस टोटके को करने से आपके सारे कर्ज उतर जाएंगे, यदि आप बीमार हैं तो इससे भी आपको राहत मिलेगी और साथ ही आपके सारे दुश्मन भी खत्म हो जाएंगे। 

Tags:    

Similar News