Noel Tata कौन हैं और कितने अमीर हैं, जिनको रतन टाटा के निधन के बाद बनाया गया टाटा ग्रुप का चेयरमैन

Who is Noel Tata Net Worth: रतन टाटा की जगह टाटा ग्रुप के चेयरमैन के रूप में नोएल टाटा को चुना गया है, चलिए जानते हैं नोएल टाटा के बारे में कि कौन हैं नोएल टाटा

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-11 15:16 IST

Noel Tata Net Worth And Biography

Noel Tata Net Worth And Biography : टाटा ग्रुप के मालिक और चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) जी का 9 अक्टूबर 2024 को देहांत हो गया। जिसके बाद कल सुबह 10 से 4 बजे तक उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके शरीर को रखा गया था। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए भारत के बड़े-बड़े उद्योगपति, राजनेता और अभिनेता पहुँचे थे। तो वहीं रतन टाटा के फैमिली मेंबर और उनके करीबी लोग पहुँचे थे। रतन टाटा के निधन के बाद लगातार यही सवाल उठ रहा था कि आखिर टाटा ग्रुप का नया चेयरमैन कौन बनेगा। तो अब जाकर टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन की घोषणा की गई है। रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा (Novel Tata Chairman)  जिनको रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया है। चलिए जानते हैं उनके बारे में कि कौन है नोवेल टाटा और कितने अमीर हैं इनके बारे में हर एक जानकारी विस्तारपूर्वक 

नोएल टाटा कौन हैं (Who is Noel Tata In Hindi)-



रतन टाटा के पिता नवल टाटा जी ने दो शादियाँ की थी। जिनमें से पहली पत्नी सूनी टाटा से दो बेटे रतन टाटा और जिमी टाटा जी थे। उसके बाद दूसरी पत्नी सिमोने टाटा जोकि लैकमें  में इनका बहुत बड़ा योगदान हैं। उनसे भी एक बेटा हैं। जिनका नाम नोएल टाटा है। नोएल टाटा रतन टाटा जी के शौतेले भाई हैं। नोएल टाटा का जन्म 1957 (Noel Tata Date Of Birth) में हुआ था। इनका टाटा ग्रुप में महत्वपूर्ण योगदान है। रतन टाटा जी की मृत्यु के बाद इनको टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया है। बता दे कि नोएल टाटा के पास आयरिश नागरिकता है, जो उनके परिवार के वैश्विक संबंधों का परिणाम है, लेकिन उनकी पहचान और कार्य भारत से मजबूती से जुड़े हुए हैं।

नोएल टाटा की पत्नी कौन हैं (Who is Noel Tata Wife)-


रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा की शादी आलू मिस्त्री (Noel Tata Wife) से हुई है। जोकि अरबपति पल्लोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। 

नोएल टाटा के बच्चे कौन हैं (Noel Tata Children)-

नोएल टाटा और आलू मिस्त्री के तीन बच्चे हैं। जिनमें से दो बेटियाँ और एक बेटा है। नोएल टाटा की बेटियों (Noel Tata Daughter) के नाम लिह टाटा और माया टाटा है। तो वहीं नोएल टाटा के बेटे का नाम नेविल टाटा (Noel Tata Son)है। नोएल टाटा के बेटे की शादी बिजनेसमैन किर्लोस्कर की बेटी मानसी किर्लोस्कर (Noel Tata Daughter In Law) से हुई है।

नोएल टाटा कितने अमीर हैं (Noel Tata Net Worth In Hindi)-

नोएल टाटा के यदि हम नेटवर्थ की बात करें तो नोएल टाटा की कुल नेटवर्थ 1.5 बिलियन डॉलर है यानि भारतीय रूपए में लगभग 12,455 करोड़ रुपये (Noel Tata Net Worth In Rupees) आंकी गई है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, दिसंबर 2023 में 1 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन की उपलब्धि हासिल करने वाली ट्रेंट पांचवीं सूचीबद्ध टाटा फर्म बन गई। वेस्टसाइड की मूल कंपनी ट्रेंट ने 2022 में 554 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

Tags:    

Similar News