Premanand Ji Maharaj News: प्रेमानंद जी महाराज अब इस समय नहीं देंगें दर्शन, उनकी तबियत को लेकर आया बड़ा अपडेट
Premanand Ji Maharaj News: प्रेमानंद जी महाराज प्रतिदिन सुबह तड़के अपने भक्तों को दर्शन दिया करते हैं लेकिन अब इसे अनिश्चितकाल के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।;
Premanand Ji Maharaj News: राधा रानी के परम भक्त श्री प्रेमानंद जी महाराज के स्वस्थ से जुड़ी एक खबर लगातार आ रही है। बताया जा रहा है कि महाराज जी अब सुबह के समय के दर्शन नहीं देंगे इसकी वजह है उनकी तबियत का बिगड़ना। आइये विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला।
सुबह भक्तों को दर्शन नहीं दे पाएंगे श्री प्रेमानंद जी महाराज
आपको बता दे की प्रेमानंद जी महाराज अपने आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज वृंदावन में अपने आश्रम में सभी को दर्शन देते थे। लेकिन अभी फिलहाल के लिए उनके भक्त उनके दर्शन नहीं कर पायेंगें। जिसकी वजह है उनका बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य।
उनका दर्शन पाने के लिए लोग रात के 2:00 से ही खड़े हो जाते थे लेकिन अब इस दर्शन पर रोक लगा दी गई है। दरअसल प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत ठीक नहीं है। गौरतलब है कि प्रेमानंद जी महाराज की दोनों किडनी पहले ही फेल हो चुकी है और वो डायलिसिस पर रहते हैं। यही वजह है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। वहीं अब आश्रम से ऐसी खबर ने उनके भक्तों को व्याकुल कर दिया है।
आपको बता दें कि महाराज जी 2:00 बजे अपने भक्तों को दर्शन देते हैं और यहां पर भक्त भारी संख्या में उनसे मिलते हैं। लोग प्रतिदिन उनके दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन फिलहाल उनके स्वस्थ देखते हुए अब इस दर्शन पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई है।
महाराज जी के आधिकारिक अकाउंट हैंडल Bhajan Marg से सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स से एक पोस्ट जारी करते हुए कहा गया है, " आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।"