Ratan Tata Family: कौन हैं रतन टाटा के सौतेले भाई-बहन, इनमें से एक बनेगा उत्तराधिकारी!

Ratan Tata Ka Parivaar: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन के बाद उनके वारिस की बातें हो रही हैं। चलिए जानते हैं उनके परिवार में कौन-कौन है।;

Written By :  Shreya
facebook icontwitter icon
Update:2024-10-10 12:59 IST
Ratan Tata Family: कौन हैं रतन टाटा के सौतेले भाई-बहन, इनमें से एक बनेगा उत्तराधिकारी!

Ratan Tata Family (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

  • whatsapp icon

Ratan Tata Family Members: टाटा संस और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) ने 9 अक्टूबर, बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रतन टाटा के यूं चले जाने से पूरे देश में मातम छाया हुआ है। ये एक ऐसी खबर है, जिसे डाइजेस्ट कर पाना किसी के बस की बात नहीं है। उनके व्यक्तित्व और दरियादिली के चलते ही आज उनके निधन पर पूरे देशवासियों की आंखें नम हैं। रतन टाटा भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनका नाम हमेशा कारोबार जगत की बड़ी शख्सियत और सम्मानित व्यक्ति के रूप में लिया जाएगा।

रतन टाटा ने अपने जीवन और करियर से लाखों लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने अपनी मेहनत से टाटा ग्रुप को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। टाटा के निधन के बाद उनके वारिस की बातें हो रही हैं। बता दें उन्होंने कभी शादी नहीं की। ऐसे में उनके परिवार के अन्य सदस्यों को इस विरासत का हकदार माना जा रहा है। चलिए जानते हैं उनके परिवार मे कौन-कौन है।

रतन टाटा के परिवार में है कौन-कौन (Ratan Tata Ka Parivaar)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। वह नवल टाटा और सूनी कमिसारीट की संतान थे। रतन के एक छोटे भाई जिम्मी नवल टाटा (Jimmy Naval Tata) भी हैं। जब रतन 10 साल के थे तो उनके माता-पिता अलग हो गए। इसके बाद उनके पिता नवल टाटा ने 1955 में स्विस नागरिक सिमोन टाटा से शादी कर ली। सिमोन के साथ उनके बेटे नोएल टाटा (Noel Tata) का जन्म हुआ। रतन का पालन-पोषण उनके सौतेले भाई नोएल के साथ हुआ है। नोएल को ही अब रतन के व्यापक व्यापारिक साम्राज्य के संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है।

क्या करते हैं रतन टाटा के भाई (Ratan Tata Brothers Profession)

नोएल और जिमी टाटा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात करें रतन टाटा के सगे छोटे भाई जिमी टाटा की तो उनके बारे में ज्यादा जानकारी तो उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन रतन टाटा की तरह ही जिमी के भी टाटा संस और दूसरी टाटा कंपनियों में शेयर हैं। इसके अलावा वह सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। वह मुंबई के कोलाबा में एक आलीशान फ्लैट में रहते हैं। जिमी टाटा ने भी अपने बड़े भाई की तरह शादी नहीं की है। वह कुंवारे ही हैं।

इसके अलावा रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Naval Tata) आयरिश की नागरिकता रखते हैं। वह सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं। साथ ही टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड के वर्तमान अध्यक्ष और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष भी हैं। नोएल के तीन बच्चे हैं, दो बेटी और एक बेटा। उनके नाम लिआ, माया और नेविल है।

Tags:    

Similar News