Freeze का सही इस्तेमाल, इन चीजों को रखने से पहले जान लें ये बात, कैसा पड़ेगा असर

सोया सॉस, टमैटो केचप जैसी कई ऐसी चीजें जिन्हें फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती।शहद को फ्रिज में न रखें। ऐसा करने से इसमें दाने पड़ जाते हैं जिस वजह से स्वाद खराब हो जाता है। सामान्य तापमान पर सूरज की सीधी रौशनी से भी दूर रखें। जैम प्रोसेस्ड होते हैं इसलिए खोलने के बाद भी फ्रिज के बाहर रख सकते हैं।

Update: 2021-03-09 05:49 GMT
ना करें फ्रिज ने इन 10 चीजों को रखने की गलती, पड़ता है इनके स्वाद पर असर

लखनऊ गर्मियां शुरू हो गई है। और इस मौसम में फ्रिज की डिमांड ज्यादा रहती है। हम हर चीज फ्रीज में रख देते हैं। कोई भी आहार ताजा-ताजा खाया जाए तो उसका स्वाद बेहतरीन लगता हैं। लेकिन अक्सर लोग घर पर सामान स्टोर करके रखते हैं और वे खराब ना हो जाए इसके लिए फ्रिज का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। फ्रिज आपके लिए कई चीजों को संभाल कर रखता हैं। लेकिन कई चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें लोग अनजाने में फ्रिज में रख देते हैं जिसका असर उनके स्वाद पर पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फ्रिज में रखना और दोबारा उनका इस्तेमाल करना उनके स्वाद को प्रभावित करता है। तो आइये जानें उन चीजों के बारे में।

फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं

 

सोया सॉस को भी आपको फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। सोया सॉस, टमैटो केचप जैसी कई ऐसी चीजें जिन्हें फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती।शहद को फ्रिज में न रखें। ऐसा करने से इसमें दाने पड़ जाते हैं जिस वजह से स्वाद खराब हो जाता है। सामान्य तापमान पर सूरज की सीधी रौशनी से भी दूर रखें। जैम प्रोसेस्ड होते हैं इसलिए खोलने के बाद भी फ्रिज के बाहर रख सकते हैं।

तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में न रखें

कच्चे आलू को फ्रिज में रखने से इनका स्वाद मीठा हो जाता है और आलू खराब भी हो जाते हैं। काटने के बाद तो तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना रख सकते हैं, लेकिन उससे पहले ऐसा न करें। इन फलों में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्रिज में रखने पर खराब हो सकते हैं। खीरा, तरबूज और खरबूजा खाने से कुछ देर पहले ही फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें।

यह पढ़ें....Mansplaining जानिए किस बला का नाम, इसका कैसे हो सकती हैं शिकार

इन चीजों से दूर रखें फ्रीज

केला भी फ्रिज में रखने पर जल्द काला पड़ जाता है। इसकी डंठल से इथाईलीन गैस निकलती है जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देती है। सिट्रिक एसिड वाले फल जैसे कि नींबू और संतरे फ्रिज की ठंडक को बर्दाश्त नहीं कर पाते। इनके छिलके पर दाग पड़ने लगते हैं और स्वाद पर भी असर होता है। फ्रिज में रखने से इन फलों का रस सूखने लगता है।

कुछ महिलाएं रसोई में इस्तेमाल होने वाले वनस्पति तेल को फ्रिज में रख देती हैं लेकिन इससे यह गाढ़ा हो जाता है और जम जाता है इसलिए तेल को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। प्याज को कभी फ्रिज में ना रखें। इससे फ्रिज में से बदबू आने लगती है साथ ही दूसरी भी खराब होने लगती हैं। फ्रिज में रखने से प्याज जल्दी खराब हो जाते हैं।

 

यह पढ़ें....पीएम मोदी की शॉपिंग का सियासी कनेक्शन, चुनावी राज्यों का विशेष ख्याल

फ्रिज के ठंडे तापमान में गल जाएगी

टमाटर और ऐसी सब्जियां जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है उन्हें फ्रिज में रखना ना रखें इससे फ्रिज के ठंडे तापमान में यह गल जाती हैं। कई बार महिलाएं टमाटर दो-दो तीन-तीन दिन तक फ्रिज में रखकर छोड़ देती हैं जिससे वे ना केवल गल जाते हैं बल्कि उनमें कीड़े भी पड़ते हैं। कई बार सब्जियों से बदबू भी आने लगती है। ऐसे में यह ना केवल खराब होते हैं बल्कि यह फ्रिज में दूसरी चीजों को भी खराब करते हैं।

Tags:    

Similar News