Poha Recipe: पोहा बनाने में एक्सपर्ट हैं श्रद्धा कपूर के पापा, जानिए उनकी सीक्रेट रेसिपी

Shakti Kapoor Poha Recipe: क्या आप जानते हैं कि शक्ति कपूर एक कमाल के कुक हैं। जी हां! एक डिश तो वे इतनी स्वादिष्ट बनाते हैं कि खाने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटते रह जायेंगे।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-05-26 06:30 GMT

Shakti Kapoor Poha Recipe (Photo- Social Media)

Shakti Kapoor Poha Recipe: श्रद्धा कपूर आज कल अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती हैं, वह अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में कुछ ऐसा लिख देती हैं कि फैंस अब उन्हें मीम क्वीन का भी नाम दे चुके हैं। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं, शक्ति कपूर जिन्हें तो आप सभी जानते होंगे, फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर उन्होंने हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बनाई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शक्ति कपूर एक कमाल के कुक भी हैं। जी हां! एक डिश तो वे इतनी स्वादिष्ट बनाते हैं कि खाने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटते रह जायेंगे।

शक्ति कपूर की पोहा रेसिपी (Shakti Kapoor Poha Recipe)

शक्ति कपूर अपने घर के पोहा एक्सपर्ट हैं, उनके घर में उनके जैसा स्वादिष्ट पोहा कोई नहीं बना पता है, हालांकि पोहा बनाना उन्होंने सीखा अपनी पत्नी से ही है, लेकिन इसके बावजूद शक्ति कपूर के हाथ का पोहा ही उनके घरवालों को सबसे बेस्ट लगता है। शक्ति कपूर अपने स्पेशल पोहा की रेसिपी (Shakti Kapoor Cooking Video) भी साझा कर चुके हैं। आइए बताते हैं कि शक्ति कपूर पोहा बनाते कैसे हैं।


शक्ति कपूर ने खुद अपने पोहा की सीक्रेट रेसिपी (Shakti Kapoor Poha Secret Recipe) का खुलासा कर दिया था, जब उनसे पूछा गया कि वे पोहा बनाते समय ऐसी क्या चीज डालते हैं, जिसकी वजह से उनका पोहा इतना अधिक पॉपुलर है तो शक्ति कपूर कहते हैं कि वे पोहा में मटर डालते हैं, साथ ही उन्हें तीखा पसंद है तो पोहा को तीखा ही रखते हैं, इसके अलावा दिल्ली से कुछ स्पेशल नमकीन आती है, जिसे वे पोहा में जरूर डालते हैं, साथ ही नींबू भी पूजा में ऐड करना वे नहीं भूलते हैं, यही सब चीजें हैं जो उनके पोहा को इतनी टेस्टी बना देती है।

Tags:    

Similar News