Sonakshi Sinha Outfit: गुलाबी रंग के इस ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत नज़र आईं सोनाक्षी सिन्हा, जानिए इस ड्रेस की खासियत

Sonakshi Sinha Outfit:बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने 29वां कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पिंक कलर का ऑउटफिट पहना जिसमे वो काफी खूबसूरत नज़र आ रहीं थीं।

Update: 2023-12-20 03:11 GMT

Sonakshi Sinha Outfit (Image Credit-Social Media)

Sonakshi Sinha Outfit: 29वां कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) की शुरुआत कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक शानदार तरीके से हुई। उद्घाटन के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बॉलीवुड के कई सितारों अनिल कपूर, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के साथ मौजूद थीं। इस कार्यक्रम में जहां हर कोई बेहद ख़ास नज़र आ रहा था वहीँ सोनाक्षी सिन्हा अपनी पिंक एथनिक ड्रेस में सबसे अलग और हटकर नजर आ रही थीं।

सोनाक्षी सिन्हा पर टिकीं सभी की नज़र

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में, सोनाक्षी सिन्हा ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की गई एक अनोखी टू-पीस ड्रेस पहनी। एक भारी कढ़ाई वाले गुलाबी टॉप को शरारा-स्टाइल बॉटम के साथ टीमअप किया गया था, जिसका डिज़ाइन भी समान था। टॉप और ट्राउजर दोनों पर चमकदार लहजे ने उनके लुक को एक ग्लैमरस टच दिया। सोनाक्षी ने अपनी पोशाक के साथ आकर्षक झुमके, पोल्की अंगूठियां और छोटी सी बिंदी लगाई हुई थी।

उनके मेकअप में चमकदार न्यूड आईज, बेदाग त्वचा, विंगड आईलाइनर और न्यूड लिपस्टिक शेड शामिल थे। हेयरस्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्मूथ कर्ल किया हुआ था।

इसके पहले सोनाक्षी सिन्हा कुछ क्लासी, ट्रेडिशनल लुक में भी नज़र आईं थीं। जिसमे उन्होंने प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर पुनित बलाना की डिज़ाइन शानदार रेड ऑउटफिट पहना था। जिसमे एक्ट्रेस बहुत प्यारी लग रही थीं। रेशम और ऑर्गेना के मिक्स्ड टोन से बना बेल-आस्तीन वाला सलवार सूट , सुन्दर एम्ब्रायडरी से सजाया गया था। 

सोनाक्षी सिन्हा हमेशा से ही अपने ड्रेसिंग सेन्स के लिए जानी जातीं रहीं हैं। उनका लुक उनके फैंस को खूब पसंद भी आता है और वो उनकी इन फोटोज पर भी खूब कमेंट करते नज़र आ रहे हैं। कोई उन्हें हार्ट इमोजीस भेज रहा है तो कोई फायर। फिलहाल उनकी इन फोटोज को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जैसे ही लगाया वैसे ही कमैंट्स की बाढ़ सी आ गयी थी। हर कोई उनके लुक और ऑउटफिट की तारीफ करता नज़र आ रहा था।  

Tags:    

Similar News