Shraddha Arya Husband: कौन हैं श्रद्धा आर्या के पति, इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर-दूर तक नाता नहीं

Shraddha Arya-Rahul Nagal: एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने साल 2021 में राहुल नागल से शादी की थी। अब शादी के तीन साल बाद कपल पेरेंट्स बनने को तैयार है।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-16 10:48 IST

Shraddha Arya With Husband (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Actress Shraddha Arya Announces Pregnancy: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने बीते दिन सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी (Shraddha Arya Pregnancy) का ऐलान किया है। हालांकि काफी वक्त से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें मीडिया में चल रही थीं, लेकिन श्रद्धा की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई थी। अब उन्होंने खुद इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस ने साल 2021 में राहुल नागल (Rahul Nagal) से शादी की थी। अब शादी के तीन साल बाद कपल पेरेंट्स बनने को तैयार है। क्या आप जानते हैं श्रद्धा आर्या के पति क्या काम करते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

Full View

कौन हैं श्रद्धा आर्या के पति (Shraddha Arya Husband Kon Hai)

टीवी शो 'कुंडली भाग्य' प्रीता का किरदार निभा रहीं श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने इंडस्ट्री से बाहर अपने हमसफर को चुना है। उन्होंने 16 नवंबर 2021 को अपने होमटाउन दिल्ली में राहुल नागल (Rahul Nagal) से धूमधाम से शादी रचाई थी। राहुल का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं है। बल्कि वह एक भारतीय नौसेना अधिकारी (Indian Navy Officer) हैं।

Full View

शादी के बाद भी ये कपल लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long Distance Relationship) में है, क्योंकि राहुल अपनी ड्यूटी की वजह से अक्सर बाहर रहते हैं। श्रद्धा अपने पति राहुल से उम्र में करीब 4 साल बड़ी हैं। उम्र के इस फासले के बाद भी राहुल अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं, जो तस्वीरों में भी साफ झलकता है।

राहुल नागल नेटवर्थ (Rahul Nagal Net Worth 2024)

बात करें एक्ट्रेस के पति राहुल नागल के नेटवर्थ की तो वह करीब 18 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास तमाम लग्जरी सुविधाओं से भरपूर आलीशान घर और मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारें भी हैं।

श्रद्धा आर्या के बारे में (Shraddha Arya Career In Hindi)

एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपने करियर की शुरुआत जी टीवी के टैलेंट हंट शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से की थी, जिसमें वह पहली रनर-अप रही थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। श्रद्धा ने साल 2006 में तमिल फिल्म कलवानिन कधली (Kalvanin Kadhali) से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म निशब्द से बॉलीवुड में कदम रखा। श्रद्धा तमिल और हिंदी के अलावा कन्नड़ भाषा की भी फिल्में कर चुकी हैं।

Full View

श्रद्धा आर्या ने अपने टीवी करियर की शुरुआत टेलीविजन शो मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की (Main Lakshmi Tere Aangan Ki) से की। फिर वह तुम्हारी पाखी, ड्रीम गर्ल- एक लड़की दीवानी सी जैसे मशहूर टीवी शोज में नजर आईं। फिलहाल वह शो कुंडली भाग्य में नजर आ रही हैं, जिसने उनको घर-घर में पहचान दिलाने का काम किया है। एक्ट्रेस रिएलिटी शो नच बलिए में भी नजर आ चुके हैं।

Tags:    

Similar News