BJP Joining: रालोद के कई नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कराई ज्‍वॉइनिंग

Meerut News:यूपी के मेरठ नगर निकाय चुनाव में बगावत भी चरम पर है। खासतौर से सपा, बसपा-रालोद में बगावती सबसे ज्यादा है। मेरठ में आज रालोद के स्थानीय चार वरिष्ठ नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित पार्टी छोड़ने का एलान किया है।

Update: 2023-05-04 22:23 GMT
रालोद के कई नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कराई ज्‍वॉइनिंग: Photo- Newstrack

Meerut News: यूपी के मेरठ नगर निकाय चुनाव में बगावत भी चरम पर है। खासतौर से सपा, बसपा-रालोद में बगावती सबसे ज्यादा है। मेरठ में आज रालोद के स्थानीय चार वरिष्ठ नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित पार्टी छोड़ने का एलान किया है। वहीं रालोद ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को स्वार्थी बताया है। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिजवी ने कहा कि आज जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है वे व्यक्तिगत स्वार्थ की खातिर पार्टी छोड़ कर गये हैं। इन लोगों का अपना कोई जनाधार नहीं है। इसलिए इनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। हकीकत यही है कि ये लोग खुद बूथ पर खड़े होकर एक भी वोट का नुकसान रालोद या गठबंधन का नहीं कर सकते हैं।

बहरहाल, रालोद छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले ये सभी पार्टी में अच्छा पद रखते थे। कोई शहर अध्यक्ष तो कोई किसी पद पर। लेकिन इन नेताओं ने पाला बदल लिया। पाला बदलने वाले सभी नेता आज शाम वो ढोल नंगाड़े के साथ भाजपा के बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी पहुंचे,जहां उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्ऱ चौधरी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के स्थानीय कई छोटे-बड़े नेता मौजूद थे। चुनाव में काफी देर तक यहां जश्न मनाया गया।

रालोद के इन नेताओं ने पकड़ा भाजपा का दामन

रालोद छोड़कर आज भाजपा ज्वाइन करने वाले नेताओं में राष्ट्रीय लोकदल के मेरठ महानगर अध्यक्ष उज्जवल अरोड़ा,मेरठ दक्षिण विधानसभा चुनाव लड़े चुके राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख पप्पू गुर्जर,किसान प्रकोष्ठ रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह गुर्जर और रालोद के जिला महासचिव राजेन्द्र सिंह चिकारा शामिल हैं। इनमें राममेहर सिंह गुर्जर राष्ट्रीय किसान भूमि रक्षा संघर्ष समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ रहे प्रदीप गुर्जर, बसपा के पूर्ण मण्डल महासचिव रामजीवन लाल, पूर्व पार्षद बसपा प्रदीप गुप्ता. बसपा के मण्डल कोआर्डिनेटर राजीव आर्य बसपा के पूर्व लोकसभा प्रभारी संजय सिंह जाटव ने कल पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

Tags:    

Similar News