Chandauli News: कैंसर मशीन का सपना दिखाकर डॉक्टर से 2.16 करोड़ हड़प लिए, मेरठ पुलिस ने नागपुर से पकड़े दो ठग

Chandauli News: तीन महीने में मशीन डिलीवरी का वादा था, लेकिन वादे तो वादे ही रह गए। मशीन तो नहीं आई, लेकिन पैसे भी हड़प लिए गए। मामला सीधे तौर पर करोड़ों की ठगी का निकला।;

Update:2025-04-10 22:36 IST

कैंसर मशीन का सपना दिखाकर डॉक्टर से 2.16 करोड़ हड़प लिए, मेरठ पुलिस ने नागपुर से पकड़े दो ठग (Photo- Social Media)

Meerut News: कैंसर के मरीजों की सेवा का सपना देखा, मगर ठगों ने बना लिया करोड़ों की ठगी का ज़रिया। मेरठ के गंगानगर इलाके में एक डॉक्टर को कैंसर मशीन देने का झांसा देकर दो शातिर जालसाजों ने पूरे ₹2.16 करोड़ ठग लिए। मगर आखिरकार मेरठ पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसते हुए दोनों को नागपुर से दबोच लिया।

डॉ. अमित जैन, जो शहर के नामचीन चिकित्सक हैं, ने एमएस मेडेक्स मेडिकल सिस्टम नामक कंपनी से फिलिप्स जैमिनी 64 पेट सीटी मशीन खरीदने की डील की थी। मशीन की कीमत ₹2.70 करोड़ तय हुई और डॉक्टर ने विश्वास के साथ 80% रकम, यानी ₹2.16 करोड़ एडवांस में कंपनी को दे भी दी।

तीन महीने में मशीन डिलीवरी का वादा था, लेकिन वादे तो वादे ही रह गए। मशीन तो नहीं आई, लेकिन पैसे भी हड़प लिए गए। मामला सीधे तौर पर करोड़ों की ठगी का निकला।

कई राज्यों में फैला जाल

जांच में सामने आया कि आरोपी केवल एक डॉक्टर के साथ ही नहीं, बल्कि अन्य लोगों से भी इस तरह की धोखाधड़ी कर चुके हैं। उनके खिलाफ नागपुर और मैसूर की अदालतों में भी चेक बाउंस और धोखाधड़ी के कई केस चल रहे हैं।

मेरठ पुलिस की सटीक प्लानिंग, नागपुर से की गिरफ्तारी

गंगानगर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नागपुर के वाणी इलाके से प्रफुल्ल विजय राउत और कुंदन सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर मेरठ लाया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अभी भी फरार हैं गिरोह के अन्य सदस्य, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल थे:

उ0नि0 लाला राम शर्मा

हे0का0 शैलेन्द्र कुमार

हे0का0 सुनील कुमार

सर्विलांस सेल, मेरठ

Tags:    

Similar News