नफरत की हवा फैलाने वाले पाखंडियों की सत्ता का सर्वनाश मेरे हाथों होगा:आचार्य प्रमोद कृष्णम

कांग्रेस के लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को कहा कि चुनाव जीतने के बाद लखनऊ की पावन धरती पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा लगायेंगे। लखनऊ की जनता चाहती है कि लखनऊ में अटल जी की प्रतिमा लगे लेकिन राजनाथ ने प्रतिमा नहीं लगवाई। उन्होंने कहा कि अटल जी हिन्दू-मुस्लिम एकता की बात करते थे। अटल सही थे लेकिन वह गलत पार्टी में थे। सलेमपुर हाउस कैसरबाग में हवन पूजन के साथ केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

Update: 2019-04-23 14:20 GMT

लखनऊ: कांग्रेस के लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को कहा कि चुनाव जीतने के बाद लखनऊ की पावन धरती पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा लगायेंगे। लखनऊ की जनता चाहती है कि लखनऊ में अटल जी की प्रतिमा लगे लेकिन राजनाथ ने प्रतिमा नहीं लगवाई। उन्होंने कहा कि अटल जी हिन्दू-मुस्लिम एकता की बात करते थे। अटल सही थे लेकिन वह गलत पार्टी में थे। सलेमपुर हाउस कैसरबाग में हवन पूजन के साथ केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

यह भी देखें:-मैं जहां जहां भी जाती हूं, वहां लोग मोदी सरकार से नाराज नजर आते हैं: प्रियंका

आचार्य ने कहा कि अगर आप हमारे साथ रहे तो देश में नफरत की हवा फैलाने वाले, नफरत के कांटे बोने वाले, हिन्दुस्तान को जाति-धर्म में बांटने वाले पाखंडियों की सत्ता का सर्वनाश मेरे हाथों होना सुनिश्चित है। नफरत हारेगी और मुहब्बत जीतेगी। भारत एक जाति, मजहब का देश नहीं है। आज से इस महाभारत में श्रद्धा, आस्था, नमन कल्किधाम को करना लेकिन आचार्य प्रमोद कृष्णम को अपना मित्र और साथी मानना। आप हमारी शक्ति, सामर्थ्य और समर्पण हैं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ का चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव आचार्य प्रमोद कृष्णम का चुनाव नहीं है। देश की फिरकापरस्त ताकतें देश को तोड़ना चाहती हैं। नफरत और मुहब्बत की जंग में हर कांग्रेसी का साथ चाहिए। गठबंधन अगर मोदी को रोकने के लिए होता तो लखनऊ में कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं होता। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन अगर मोदी को रोकने के लिए होता तो कांग्रेस लखनऊ में अपना प्रत्याशी नहीं उतारती।

यह भी देखें:-आतंकी संगठन जैश ने मुख्यमंत्री योगी और संघ प्रमुख को खत्म करने की दी धमकी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसकी बुनियाद में इंदिरा गांधी और राजीव का लहू शामिल है। उन्होंने भाजपा के नेताओं से पूछा कि आजादी के आन्दोलन में आप की क्या भूमिका थी। आजादी के आन्दोलन में हिन्दू ​मुस्लिम एक साथ लड़ रहे थे। अपनी जवानी न्यौछावर कर रहा था उस समय इनके नेता अंग्रेजों की गुलामी कर रहे थे। कांग्रेस नेतृत्व ने हमें चुनाव लड़ाने का फैसला किया। जनता ने 2014 में भाजपा पर विश्वास किया। भाजपा ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। 2014 में जितने वादे किया एक भी वादा पूरा नहीं किया।

इस मौके पर इस मौके पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, स्वामी कल्याणदेव महाराज, स्वामी राकेशनाथ महाराज, विष्णु विनोदम सरस्वती, महाराज सिराज मेंहदी और बोध लाल शुक्ला समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी देखें:-जापान : वार्ड असेम्बली चुनावों में मिली ‘योगी’ को जीत, रचा इतिहास

Tags: