लोकसभा चुनाव : प्रियंका और ज्योतिरादित्य मिलेंगे रावण से, खिलेंगे नए गुल!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया भीम आर्मी सुप्रीमो चंद्रशेखर रावण से मिलने के लिए मेरठ रवाना हो गए हैं। चंद्रशेखर का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आपको बता दें, चंद्रशेखर द्वारा निकाली जा रही बहुजन अधिकार यात्रा को पुलिस ने देवबंद में रोकते हुए चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था। 

Update: 2019-03-13 11:53 GMT

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया भीम आर्मी सुप्रीमो चंद्रशेखर रावण से मिलने के लिए मेरठ रवाना हो गए हैं। चंद्रशेखर का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आपको बता दें, चंद्रशेखर द्वारा निकाली जा रही बहुजन अधिकार यात्रा को पुलिस ने देवबंद में रोकते हुए चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था।

ये भी देखें : 40 साल से गांधी परिवार की चादर ख्वाजा को पेश करवा रहे हैं गुर्देजी

हिरासत में लेने के बाद चंद्रशेखर की हालत बिगड़ गई, उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी देखें : वरुण-नतशा करना चाहते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग,लेकिन क्या घरवाले हैं तैयार !

पुलिस ने चंद्रशेखर और कमल वालिया सहित 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने बीते दिनों घोषणा की थी कि वह सहारनपुर से दिल्ली तक बहुजन समाज अधिकार यात्रा निकालेंगे। चंद्रशेखर को हिरासत में लिए जाने के बाद मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Tags: