तीसरा चरण : 14 सीटों पर कद्दावर नेताओं सहित शिवाजी के वंशज मैदान में

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा, इस चरण में महाराष्ट्र की 14 सीटों पर बड़े नेताओं की साख की परीक्षा होनी है।

Update: 2019-04-21 14:29 GMT

मुंबई : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा, इस चरण में महाराष्ट्र की 14 सीटों पर बड़े नेताओं की साख की परीक्षा होनी है।

इन सीटों पर होना है मतदान

जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणंगले।

ये भी पढ़ें…PM नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में कहा- नए भारत के लिए मतदान करें

ये है गठबंधन की तस्वीर

बीजेपी-शिवसेना

कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

वंचित बहुजन आघाडी, भारिपा बहुजन महासंघ, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन

इन बड़े राजनैतिक परिवारों की होनी है परीक्षा

पवार, मोहिते-पाटील और स्व. वसंतराव दादा पाटील का परिवार।

पिछले चुनाव का हाल

इन 14 सीटों में से 9 सीट बीजेपी-शिवसेना के खाते में दर्ज थी, वहीं 4 राकांपा और 1 शेतकरी स्वाभिमान संगठन के पास गई थी।

यह भी पढ़ें…अमर सिंह का आजम पर वार, ‘नारी शक्ति जयाप्रदा, करेंगी रामपुर के महिषासुर’ का अंत

इन सीटों पर रहेगी नजर

जलगांव :

इस लोकसभा सीट पर 1999 से बीजेपी का दबदबा है, वर्तमान सांसद ए. टी. नाना पाटील का टिकट काट प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता उदय वाघ को प्रत्याशी बनाया गया है

राकांपा से गुलाब राव देवकर उम्मीदवार हैं। देवकर 57 दलों का समर्थन है।

17,05,933 मतदाता

पुरुष 9,09,027

महिला 7,98,906

रावेर :

बीजेपी से रक्षा निखिल खडसे कांग्रेस के उल्हास पाटील के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। रक्षा बीजेपी के कद्दावर नेता एकनाथ खडसे की बहु हैं।

15,93,370 मतदाता

8,42,682 पुरुष

7,50,688 महिला

यह भी पढ़ें…प्रज्ञा ठाकुर का नया बयान, बाबरी ढांचा गिराने में मदद की, राम मंदिर बनाएंगे

जालना :

1999 से सांसद रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटील के सामने कांग्रेस से विलास के. औताडे हैं।

16,12,054 मतदाता

8,66,726 पुरुष

7,45,328 महिला

औरंगाबाद :

चंद्रकांत खरे पांचवीं बार चुनावी मैदान में हैं उनके सामने हर्षवर्धन जाधव (रावसाहेब दानवे पाटील के दामाद), सुभाष झांबड और इम्तियाज जलील मैदान में हैं। ये मुस्लिम बाहुल्य सीट है।

15,89,393 मतदाता

8,46,023 पुरुष

7,43,370 महिला

रायगढ़ :

शिवसेना के अनंत गीते तीसरी मैदान में हैं। राकांपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। तटकरे के समर्थन में 56 दल हैं।

15,32,781 मतदाता

7,52,491 पुरुष

7,80,290 महिला

ये भी पढ़ें…उड़ीसा में PM ने कहा- दिल्ली में फिर एक बार मोदी सरकार और यहां BJP सरकार बन रही है

पुणे :

भाजपा के गिरीश बापट के सामने कांग्रेस महासचिव मोहन जोशी मैदान में हैं। जोशी कद्दावर नेता हैं और उन्हें कई छोटे दलों का समर्थन मिल रहा है।

18,35,836 मतदाता

9,49,567 पुरुष

8,86,269 महिला

बारामती :

एनसीपी चीफ शरद पवार का गढ़ रही सीट बीजेपी हथियाना चाहती है। आपको बता दें, शरद पवार की पुत्री सुप्रिया सुले तीसरी बार मैदान में हैं। कांचन कुल बीजेपी प्रत्याशी हैं।

18,13,543 मतदाता

9,60,387 पुरुष

8,53,156 महिला

अहमदनगर :

विखे पाटील परिवार का गढ़ ये सीट 1952 से ही कांग्रेस का साथ देती रही है। लेकिन सूबे के नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय बीजेपी के प्रत्याशी हैं।

सुजय के सामने राकांपा के संग्राम जगताप मैदान में हैं।

16,99,408 मतदाता

8,98,819 पुरुष

8,00,589 महिला

ये भी देखें : तीसरा चरण : महाराष्ट्र में 22 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले, 29% करोड़पति

माधा :

राकांपा के कद्दावर नेता विजयसिंह मोहिते पाटील और उनके बेटे रंजीतसिंह मोहिते पाटील को पार्टी ने जब किनारे किया तो उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी ने रंजीत सिंह नाइक निंबालकर को अपना उम्मीदवार बनाया है ये पहले कांग्रेस में थे।

17,27,308 मतदाता

9,12,736 पुरुष

8,14,572 महिला

सांगली :

दिवंगत वसंतराव पाटील के पौत्र विशाल प्रकाश बाप पाटील शिवसेना प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के निवर्तमान सांसद संजय काका पाटील से है।

16,49,107 मतदाता

8,61,582 पुरुष

7,87,525 महिला

ये भी पढ़ें— युवाओं के सपनों के लिए अपने सपनों की आहुति देने को तैयार हूं: मोदी

सतारा :

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज व राकांपा के दो बार सांसद उदयनराजे पी. भोसले चुनाव मैदान में हैं। उसनके सामने बीजेपी से नरेंद्र अन्नासाहेब पाटील हैं।

17,19,998 मतदाता

8,84,020 पुरुष

8,35,978 महिला

रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग :

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे के सामने कांग्रेस के नवीनचंद्र बांदिवडेकर है।

13,67,361 मतदाता

6,65,668 पुरुष

7,01,693 महिला

कोल्हापुर :

राकांपा के धनंजय महादिक के सामने शिवसेना के सदाशिव राव मांडलिक मैदान में हैं।

17,58,300 मतदाता

पुरुष 9,09,326

महिला 8,48,974

ये भी पढ़ें— UP में थम गया तीसरे चरण का चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को होगा मतदान

हातकणंगले :

दो बार सांसद रहे स्वाभिमान शेतकरी संगठन नेता राजू शेट्टी को कांग्रेस महागठबंधन का समर्थन है उसनके सामने मैदान में शिवसेना के धर्यशील माने हैं।

16,30,598 मतदाता

8,50,574 पुरुष

7,80,024 महिला

ये भी पढ़ें— मोदी ने लोगों से आतंकवाद के खात्मे के लिए BJP को वोट देने की अपील की

Tags: