Ram Mandir के निर्माण में इन बॉलीवुड स्टार्स ने खूब बहाया पैसा, जानें किसने क्या-क्या किया दान

Bollywood Celebs Donation For Ram Mandir: 22 जनवरी 2023 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं राम मंदिर के निर्माण में कई बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर पैसा खर्च किया है। आइए आपको बताते हैं वौ कौन-कौन से सेलेब्स हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-01-18 10:14 GMT

Bollywood Celebs Donation For Ram Mandir: देशभर में अयोध्या राम मंदिर को लेकर राममय माहौल बना हुआ है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ऐसे में इस मंदिर के निर्माण के लिए आमजन से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इसमें अपना योगदान दिया है। जी हा... अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक का नाम इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए दान किया है।

हेमा मालिनी: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने राम मंदिर के निर्माण के लिए दान दिया है। हालांकि, उन्होंने कितना दान किया है। इसका खुलासा नहीं हुआ है।

अक्षय कुमार: अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए अच्छी खासी मोटी रकम दान की है। मंदिर निर्माण के लिए दान की गई राशि का खुलासा अक्षय कुमार ने खुद वीडियो शेयर कर किया है। हालांकि, एक्टर ने कितनी रकम दी है इसका खुलासा नहीं किया गया है।

गुरमीत चौधरी: गुरमीत चौधरी ने भी राम मंदिर के निर्माण के लिए दान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया- ‘जैसे कि आप जानते हैं कि राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य संपूर्ण देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है। इस मंगल कार्य हेतु हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। जय श्रीराम।’

मुकेश खन्ना: ‘शक्तिमान’ फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने अपने एक्स पर अपनी फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए दान किए हैं। उन्होंने बताया है कि राम मंदिर निर्माण निधि संकलन अभियान में उन्होंने 111111 रुपए दान किए हैं।

पवन कल्याण: साउथ के पावरस्टार पवन कल्याण ने भी राम मंदिर के लिए 30 लाख रुपए की धनराशि दान की है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है और इसी के साथ अपने फैंस से भी राम मंदिर के लिए दान करने का आग्रह किया है।

अनुपम खेर: एक्टर अनुपम खेर ने राम मंदिर के लिए धनराशि नहीं बल्कि ईंट दान की थी। जी हां...एक्टर साल 2023 के अक्टूबर में राम मंदिर को देखने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्होंने राम मंदिर के लिए ईंट दान की है और इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया था कि उनके आग्रह करने पर उन्हें इस मंदिर की एक ईंट भेंट में मिली थी।

Tags:    

Similar News