अखिलेश यादव ने सीएम योगी के लिए ऐसी बात कह सभी को चौंका दिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लोकतंत्र से धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने वादे तो बहुत किए लेकिन उन्हें जमीन पर उतरते किसी ने देखा नहीं।

Update: 2023-08-14 10:27 GMT
अखिलेश यादव की फ़ाइल फोटो

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लोकतंत्र से धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने वादे तो बहुत किए लेकिन उन्हें जमीन पर उतरते किसी ने देखा नहीं।

भाजपा की राज्य सरकार ने अपनी अकर्मण्यता से बहुत निराश किया है। नौ अक्टूबर को किए गये अपने झांसी दौरे का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार ने बुन्देलखण्ड की उपेक्षा कर रखी है।

उन्होंने कहा कि बीती पांच अक्टूबर को पुष्पेन्द्र यादव की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने वह उनके गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि नेशनल हाईवे की हालत बहुत खराब है। जगह-जगह गड्ढे हैं, पता नहीं भाजपा सरकार ने कहां कौन सी गड््ढ़ा मुक्त सड़कें बना दी हैं।

भाजपा सरकार की नीति किसानों के पक्ष में नहीं: अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति वास्तविकता में किसानों के पक्ष में नहीं है। बुन्देलखण्ड सहित पूरे प्रदेश में बारिश के कारण फसलों का भारी नुकसान हुआ है।

बुन्देलखण्ड का किसान बहुत गरीब है, नौजवान बेरोजगार है। तिल, दलहन, मोठ की फसले बर्बाद हो गई हैं। फसलों के नुकसान पर सरकारी मुआवजा किसानों को अभी तक नहीं दिया गया है। जबकि सपा सरकार में किसानों को फसलों पर सब्सिडी दी गई थी।

उन्होंने कहा कि बेतवा नदी पर जहां रपटा है, वहां पर सपा सरकार ने पुल स्वीकृत किया था लेकिन भाजपा सरकार ने अपने ढाई वर्ष के शासन में उस पुल को बनाने के लिए कोई काम नहीं किया।

इसी तरह सपा सरकार में चंद्रावल और लखैरी नदियों में अविरल जल प्रवाह के लिए दोनों नदियों को पुनर्जीवित किया गया था। सपा सरकार में ही तालाबों के जीर्णोद्वार की दिशा में काफी काम किया गया था। यह सभी काम भाजपा सरकार की उपेक्षा का शिकार हो गया।

पुष्पेन्द्र यादव एनकाउण्टर पर सरकार का रवैया संवेदनहीन: अखिलेश

सपा मुखिया ने कहा कि झांसी के नौजवान पुष्पेन्द्र यादव के फर्जी एनकाउण्टर में निर्मम हत्या पर पुलिस और सरकार का रवैया पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है।

पीड़ित परिजनों को आज तक न्याय नहीं मिला है। जिससे क्षेत्र की जनता में भी भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस जघन्य अपराध पर पर्दा डालने की साजिश में जुटी है।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव ने योगी सरकार को लेकर ऐसी बात कह सबको चौका दिया

Tags:    

Similar News