भाजपा आईटी की 163000 बूथों की टीम तैयार, 8 लाख से अधिक कार्यकर्ता

Update: 2018-10-01 16:40 GMT

लखनऊ: भाजपा आई टी टीम की 163000 बूथों तक आईटी टीम तैयार है। यूपी में 8 लाख से अधिक आईटी कार्यकर्ता हैं। सोशल मीडिया से दो करोड़ लोग जुड़े हैं। व्हाटसएप ग्रुपों की संख्या लगातार बढाई जा रही है। इनकी संख्या 50 हजार वाटसएप ग्रुप तक करने की योजना है। आईटी विभाग नवम्बर में नमो ऐप कैंपेन चलाने की तैयारी कर रही है।

कार्यकर्ता करें संयमित भाषा का उपयोग

डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में आईटी विभाग के प्रदेश स्तरीय कार्यशाला की बैठक के दूसरे दिन कहा कि कार्यकर्ताओं को संयमित भाषा का उपयोग करते हुए विरोधियों को जवाब देना चाहिए। सरकार ओर पार्टी की उपलब्धियाँ को गिनाना चाहिए। भाजपा आई टी टीम बूथ स्तर तक है और हमें 163000 बूथों तक एक सशक्त आईटी टीम तैयार है।

 

उन्होंने कहा कि मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर मंडल के संयोजक एवं सह-संयोजक का सम्मेलन करना है। अक्टूबर में मंडल स्तरीय टीम के साथ क्षेत्रीय स्तर पर सम्मेलन करने है। दिसम्बर में आईटी के कार्यकर्ताओ हर जिले में सम्मेलन होगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा प्रदेश के फेसबुक पर लगभग 34 लाख से अधिक फोलोवर हैं वही भाजपा उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल पर 10 लाख फोलोवर हैं। कार्यक्रम में पार्टी के संगठनात्मक 6 क्षेत्रो से संयोजक एवं सह संयोजक के अलावा प्रदेश संयोजक संजय राय, प्रदेश टीम से कामेश्वर मिश्रा, प्रशांत राठौर, अंकित चंदेल, सौरभ मरोदिया, राजीव मिश्रा, विनीत मालवीय, शुभम मिश्र, हिमांशु, विपिन मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News