भाजपा: सदस्य बनाने का अभियान शुरू, मंत्री भी हुए शामिल

Update: 2018-10-05 15:39 GMT

लखनऊ: भाजपा के तीन दिवसीय अभियान के पहले दिन नये सदस्यों को जोड़ने का काम शुक्रवार को शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने घर—घर जाकर वोटर पर्ची बांटी। कैम्प लगाकर नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फार्म भराया। टोल फ्री नम्बर 18002661001 पर मिस्ड काल कराकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पदाधिकारी व मंत्री भी अभियान में शामिल हुए।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल खुद इस अभियान में शामिल हुए। उन्होंने अम्बेडकर नगर की टाड़ा विधानसभा के सलेमपुर बूथ पर जाकर लोगों को मतदाता पर्ची बांटी व मोबाईल से मिस्डकाल कराकर नये सदस्य बनाए। अन्य पदाधिकारियों, सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बूथ पर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया।

डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा ने घर-घर जाकर वोटर पर्ची बांटी। कैम्प लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सरोजनी नगर विधानसभा में मंत्री स्वाती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता व क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ताओं ने मतदाता पर्ची बांटी।

केन्द्रीय मंत्री डा महेश शर्मा ने जेवर विधानसभा की बूथ संख्या 370 व 373 में, जबकि कृष्णा राज शाहजहांपुर जिले की पुवायां विधानसभा और साध्वी निरंजन ज्योति ने जहानाबाद में जाकर सदस्यता अभियान चलाया।

मंत्री अर्चना पाण्डेय छिबरामऊ, मन्नू कोरी जालौन, जयप्रकाश निषाद रूद्रपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला गोरखपुर ग्रामीण, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर मोहनलालगंज, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह बलरामपुर, गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा ने गाजियाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मतदाता पर्ची बांटी और नये लोगों को सदस्यता दिलाई।

Similar News