प्रदेश अध्यक्ष पर देशद्रोह का केस, BJP बोली- हिम्मत है तो गिरफ्तार करे हेमंत सरकार

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार पूरी तरीके से हताशा, फ्रस्ट्रेशन और निराशा के मोड़ पर है। तभी उन्होंने हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है। मानो हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने देश के खिलाफ कोई जंग का ऐलान किया हो।

Update: 2020-10-31 19:03 GMT
हेमंत सोरेन पूरे बीजेपी पर मुकदमा दर्ज करवाएं बीजेपी उनको चुनौती देती है। हेमंत सोरेन का नजरिया स्टेन स्वामी के प्रति क्या था यह किसी से छुपा नहीं है?

रांची: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दुमका में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा था कि 2 महीने में प्रदेश के वर्तमान सरकार गिर जाएगी। ये वादों से पलटने वाली पलटू सरकार है। उसी को लेकर जेएमएम ने आज दीपक प्रकाश के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाया है।

जेएमएम का कहना है कि बीजेपी लोकतांत्रिक तरीके से चुनी और गठित सरकार के खिलाफ षड्यंत्र कर लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या करना चाहती है। यह संविधान के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता के खिलाफ है। उसी को लेकर जेएमएम ने दीपक प्रकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506, 120 बी, 124a और अन्य प्रभावी धाराओं में तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकतंत्र की हत्या की कोशिश पर तत्काल विराम लगाने का आग्रह किया है।

''फ्रस्ट्रेशन में फर्जी मुकदमे कर रही सरकार''

वहीं पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार पूरी तरीके से हताशा, फ्रस्ट्रेशन और निराशा के मोड़ पर है। तभी उन्होंने हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है। मानो हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने देश के खिलाफ कोई जंग का ऐलान किया हो। यह साफ दिखला रहा है कि यह जानते हैं की चुनाव हार रहे हैं और चुनाव हारने के बाद इस वर्तमान सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इसलिए सरकार फ्रस्ट्रेशन के तौर पर फर्जी मुकदमे कर रही है।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/WhatsApp-Video-2020-10-31-at-09.08.35.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें...राजनाथ का कांग्रेस पर हमला, ”खुलासा कर दूंगा, तो मुश्किल हो जाएगा चेहरा दिखाना”

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने खुली चुनौती दी कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को ही नहीं भाजपा के पूरे कार्यकर्ता का कहना है कि वादे से पलटने वाली पलटू सरकार 2 महीने के भीतर गिर जाएगी। हेमंत सोरेन पूरे बीजेपी पर मुकदमा दर्ज करवाएं बीजेपी उनको चुनौती देती है। हेमंत सोरेन का नजरिया स्टेन स्वामी के प्रति क्या था यह किसी से छुपा नहीं है? NIA ने स्टेन स्वामी के खिलाफ देशद्रोह के मामले में चार्जशीट किया था। 5 हजार पन्नों का चार्जशीट था। मगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उस चार्ज शीट को बिना पढ़े हुए 1 घंटे में ही स्टेन स्वामी को क्लीन चिट दे दिया था। तो यह देशद्रोहियों के पक्ष में बोलने वाली सरकार है ऐसे फर्जी मुकदमे से भाजपा कतई नहीं डरती है।

ये भी पढ़ें...बनारस की बदलती तस्वीर देखने पहुंचे CM योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

दुमका में देशद्रोह का दर्ज

शनिवार को दुमका जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के द्वारा दुमका नगर थाना में देशद्रोह का दर्ज कराया गया है। दीपक प्रकाश पर दुमका नगर थाना में आइपीसी की धारा 504,506, 120B और 124 A के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दीपक प्रकाश ने दो माह में साजिश रचकर सरकार को गिराने का एलान किया है। उनके बयान से जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और एक स्थिर सरकार को गिराकर लोकतंत्र की हत्या का षड़यंत्र किया जा रहा है। प्राथमिक दर्ज कराने के दौरान थाने में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...रो रहा हर देश: नहीं रहे ये फेमस एक्टर, पूरी दुनियाभर के फैंस को लगा झटका

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News