पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज यूपीए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में आज यानि गुरूवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शामिल हो सकते हैं। इस बात की जानकारी सूत्रों के हवाले से बुधवार को सामने आई है।

Update: 2018-12-20 04:08 GMT
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज यूपीए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं

नई दिल्ली: संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में आज यानि गुरूवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शामिल हो सकते हैं। इस बात की जानकारी सूत्रों के हवाले से बुधवार को सामने आई है। बता दें, हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ा था।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: कुलदीप रांका बने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और अजिताभ शर्मा बने सचिव

यूपीए के साथ हाथ मिलाने को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि यूपीए और रालोसपा के बीच लगभग सारी बातें तय हो चुकी हैं, अब बस इस बात की घोषणा करना बाकी है, जोकि गुरूवार यानी आज एक संवाददाता सम्मेलन में की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: हम प्रदेश में पात्र किसानों का 2 लाख रु. तक का ऋण माफ़ करेंगे : अशोक गहलोत

इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) संस्थापक जीतन राम मांझी और कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मौजूद हो सकते हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में विपक्षी नेता शरद यादव का भी आना लगभग आना तय है।

यह भी पढ़ें: सीरिया से यूएस की वापसी के बाद इजरायल खुद अपनी रक्षा करेगा: नेतन्याहू

आपको बता दें कि शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अहमद पटेल से कुशवाहा ने मुलाकात की थी, जिसके बाद से कुशवाहा की कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने की अटकलें तेज हो गईं।

Tags:    

Similar News