Jaunpur News: मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की राह पर - जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह

Jaunpur News: पीएम मोदी जी के नेतृत्व में भारत न केवल आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि वैश्विक पटल पर भी अपनी अलग पहचान बना चुका है।;

Update:2025-04-09 18:21 IST

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की राह पर (Photo- Social Media)

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बदलापुर विधानसभा में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भाग लिया। उन्होंने सर्वप्रथम पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्पराज सिंह ने कहा कि इमरजेंसी के बाद 1980 में जब देश कई संकटों से जूझ रहा था, तब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। तब से अब तक पार्टी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत न केवल आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि वैश्विक पटल पर भी अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से देश की अखंडता, एकता और संप्रभुता को मजबूती मिली है।

भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

राज्यसभा सांसद ने मुगराबादशाहपुर में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पं. अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के त्याग और समर्पण से भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

पूर्व सांसद बी.पी. सरोज ने मोदी सरकार की गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसे कार्यक्रमों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी कार्य कर रही है। अयोध्या, काशी, मथुरा व प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों का तीव्र गति से विकास हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के दुष्प्रचार से सावधान रहने और आने वाले चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने विदेश नीति पर बोलते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत की आवाज़ पूरी दुनिया सुन रही है। देश में निवेश बढ़ रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और वे असामाजिक गतिविधियों से दूर रहेंगे। उन्होंने 'वन नेशन-वन इलेक्शन', 'वन नेशन-वन राशन कार्ड' जैसी योजनाओं को देश के लिए क्रांतिकारी कदम बताया।

कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने किया। इस अवसर पर संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, राकेश वर्मा, अजय सरोज, पुष्पा शुक्ला, शनि शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, ममता गिरी, लवकुश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News