साध्वी प्रज्ञा ने फिर दिया विवादित बयान, विदेशी महिला का मुद्दा उठाकर राहुल पर हमला

भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हिस्सा लेने पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चीन के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से पूछे गए सवालों को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता।

Update: 2020-06-29 05:18 GMT
sadhvi pragya thakur

अंशुमान तिवारी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राज्य की सियासत गरमा दी है। भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हिस्सा लेने पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चीन के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से पूछे गए सवालों को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। साध्वी ने चाणक्य को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि इस भूमि का पुत्र ही देश की रक्षा कर सकता है। हालांकि अपने बयान में साध्वी ने किसी का नाम नहीं लिया मगर उनका इशारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर ही था।

UAE का पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन! फ्लाइट्स पर लिया ये बड़ा फैसला

कांग्रेस के लोगों में देशभक्ति नहीं

भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान साध्वी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों में न तो देशभक्ति की भावना है और न बोलने के संस्कार। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों में देशभक्ति की भावना कैसे पैदा हो सकती है जिन्होंने दो- दो देशों की सदस्यता ले रखी है। साध्वी यहीं नहीं रुकीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से जन्मे किसी भी व्यक्ति में राष्ट्रभक्ति की भावना नहीं हो सकती।

आतंकियों के मौत का दिन: सुरक्षबलों ने बिछा दीं लाशें ही लाशें, अब तक 38 आतंकी ढेर

चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा भारत

चीन के साथ तनाव का जिक्र करते हुए साध्वी ने कहा कि भारत चीन से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्र सरकार चीन को पूरी ताकत से जवाब देने में जुटी हुई है। भाजपा सरकार के रहते भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और चीन समेत कई अन्य देशों का उदय भारत से ही हुआ है। पूरी दुनिया भारत के पराक्रम और उसके गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में जानती है।

भारत को आंख दिखाने वाले देशों को यह बात समझ लेनी चाहिए कि भारत के वीर जवानों के सामने उनकी कोई हैसियत नहीं है। साध्वी ने कहा कि हमारे देश के साथ सालों पहले चीन ने भारी छल किया था और अब भारत की ओर से उसका बदला जरूर लिया जाएगा।

कांग्रेस पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप

पिछले लोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय सीट से चुनाव जीतने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराया था। हाल में उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा था कि कांग्रेस के शासनकाल में किए गए उत्पीड़न के कारण उन्हे कई तरह की शारीरिक दिक्कतें पैदा हो गई हैं और एक आंख से दिखना भी काफी कम हो गया है।

हाल में उन्होंने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना उन पर बड़ा हमला बोला था। उनका कहना था कि जो लोग भगवा को आतंकवाद कहते हैं, उनकी वंशावली बता दी जाए तो लोग उन्हें राजा कहना बंद कर देंगे। वैसे विवादित बयान देना साध्वी की आदत रही है और उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर भी ऐसी टिप्पणी कर दी थी जिसके कारण भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी। बाद में भाजपा ने उसे साध्वी का निजी बयान बताते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा था।

राजीव गांधी फाउंडेशन पर बवाल: दिग्विजय सिंह ने ट्विटर को दी धमकी, ये है वजह

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News