राहुल का रोड शो: चर्च और रैदास मंदिर में प्रार्थना, मोदी सरकार पर निशाना

Update: 2016-09-22 18:48 GMT

लखनऊ/रायबरेलीः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोनिया गांधी की संसदीय क्षेत्र रायबरेली के बाद यूपी की राजधानी में रोड शो किया। लखनऊ में रोड शो के दौरान उन्होंने कैथड्रिल चर्च, रैदास मंदिर और गुरुद्वारे में प्रार्थना की। परिवर्तन चौक पर महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार को लगातार निशाने पर रखा।

रोड शो खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने चौक में जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने एक बार फिर मोदी सरकार को निशाने पर रखा। राहुल ने कहा, 'मोदी ने कहा था को 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाएंगे। लेकिन क्या किसी को रोजगार मिला? मोदी जी ने आपसे यह भी कहा था कि हजारों करोड़ का काला धन आएगा। लेकिन क्या किसी के खाते में 15 लाख रुपए आए?

राहुल ने कहा, 'मोदी खोखले वादे करना जानते हैं। हमने 2008 में किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया। उन्होंने 1 लाख 10 हजार कर्ज माफ किया पर बताते नहीं क्योंकि उन्होंने यह पैसा किसानों गरीबो को नहीं दिया बल्कि अपने 15 उद्योगपति दोस्तों के लिए किया। उन्हें हजारो किसानों का कर्जा भी माफ करना होगा।'

सर्वधर्म समभाव का संदेश

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कैथड्रिल चर्च पहुंचे, वहां सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। उसके बाद रैदास मंदिर और नदवा होते हुए परिवर्तन चौक पहुंचे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और प्रमोद तिवारी समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।

तेलीबाग से निकलते समय राहुल गांधी ने सरफराज नामक युवक से पूछा की मोदी जी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी क्या आपको रोजगार मिला? तो उस युवक ने राहुल गांधी से कहा की अभी तक उसे रोजगार नहीं मिला।

यहां उन्होंने किसानों की कर्ज माफी को मुद्दा बनाया। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने एक लाख 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने का दावा किया है। किसानों को पूछना चाहिए कि किसका कर्ज माफ किया गया है। हमारी सरकार बनीं तो हम 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर देंगे।

किसान के संग क्यों नहीं लेते सेल्फी

मोदी जी विदेश जाते हैं और बड़े-बड़े लोगों के साथ सेल्फी पोस्ट करते हैं। कभी किसी किसान के साथ उन्होंने सेल्फी नहीं ली और ना ही पोस्ट की।

इससे पहले रायबरेली के लालगंज में शुक्रवार की सुबह राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी, मैं आपकी मदद कर रहा हूं। किसानों की कर्ज माफी कराने के लिए यात्रा करके आप पर दबाव बना रहा हूं। उन्होंने कहा कि बीते 60 साल में कांग्रेस ने किसानों के लिए ही काम किया। उसने खेतों को पानी, खाद और कर्ज माफ करने का काम किया। इसलिए किसानों के लिए अलग बजट की जरूरत नहीं पड़ी। आज इसकी जरूरत है। उन्होंने बताया कि उनकी दादी इंदिरा गांधी देश में हरित क्रांति लाई थीं।

सपा-बीएसपी पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने इस मौके पर सपा और बीएसपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाथी ने बहुत पैसा खाया है और उसने जनता को एक कोने में बिठा दिया है। घोटाले भी किए हैं। वहीं, सपा मुखिया के परिवार में छिड़ी जंग पर कहा कि अखिलेश की साइकिल पंचर है, मुलायम हैंडल पकड़े हैं और शिवपाल यादव पीछे का पहिया खोले बैठे हैं। परिवार के लोग साइकिल के अलग-अलग हिस्से चला रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखें फोटोज...

 

 

 

Tags:    

Similar News