तृणमूल महारैली: शहीद रैली के जरिए शुरू होगा दीदी का लोकसभा चुनाव अभियान

Update: 2018-07-21 05:23 GMT

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी शनिवार को महानगर में होने वाली शहीद रैली के जरिए अपना लोकसभा चुनाव अभियान शुरू करेंगी। आज की इस रैली के जरिए दीदी बीजेपी को घेरने के लिए अपने कार्यकर्ताओं मंत्र देंगी।

कुछ दिनों पूर्व ही तृणमूल कांग्रेस ने अपने पार्टी के कील कांटे दुरुस्त करने के लिए संगठन और मंत्रिमंडल में फेरबदल कर दिया था। दूसरी ओर, कांग्रेस से चुनावी तालमेल के सवाल पार्टी में चल रहे मतभेदों पर भी ​दीदी रैली के जरिए नियंत्रण करने की कोशिश करेंगी।

यह भी पढ़ें .....तृणमूल के किले में सेंध लगाने में जुटे शाह

वैसे तो 1993 में पार्टी के 13 कार्यकर्ताओं की पुलिस फायरिंग में मौत के बाद से ही ममता इस दिन रैली का आयोजन करती हैं। अब जब लोक सभा चुनाव घंटी बजा रहा हो तब इस रैली की अहमियत और बढ़ जाती। रैली के सहारे दीदी भाजपा पर तो सधे तीर चलाएंगी ही अपने पार्टी में भी जान फूंकने का काम करेंगी।

तृणमूल कांग्रेस के अंदर चल रही चचाओं में रैली के दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों समेत पूर्व भाजपा सांसद चंदन मित्रा भी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

Tags:    

Similar News