बच्चों को Kiss करना हो सकता है खतरनाक, ये बातें जानकर नहीं करेंगे ऐसा

बच्चे सभी को प्यारे होते हैं और उन्हें गोद में लेने  और चूमने का मन हर किसी का होता है। लेकिन क्या जानते हैं कि प्यार करने का यह तरीका बच्चों की सेहत के लिए नुकसान पहुंचा सकता हैं। बच्चों को चूमना उनके लिए कई परेशानियां पैदा कर सकता हैं। जानते हैं कैसे...

Update: 2020-08-27 16:53 GMT
बच्चों को चूमने से पहले जान लें ये बात

लखनऊ: बच्चे सभी को प्यारे होते हैं और उन्हें गोद में लेने और चूमने का मन हर किसी का होता है। लेकिन क्या जानते हैं कि प्यार करने का यह तरीका बच्चों की सेहत के लिए नुकसान पहुंचा सकता हैं। बच्चों को चूमना उनके लिए कई परेशानियां पैदा कर सकता हैं। जानते हैं कैसे...

छाले: बच्चे को किस करने से बच्चे के मुंह में छाले हो सकते हैं। इसका कारण हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस टाइप 1 यानी एचएसवी 1 होता है। इसमें होठों या मुंह के आसपास छोटा फफोला हो जाता है, जो बाद में चेहरे के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है, जैसे- नाक, गाल और ठोड़ी।

यह पढ़ें...JEE-NEET का विरोध और तेज: शिक्षा मंत्री पर भड़के स्टूडेंट्स, दे डाली ये चुनौती

दांतों में कैविटी : बच्चों को किस करने से बच्चों के दांतों में कैविटी हो सकती है। किस करते समय बच्चों के मुंह में सलाइवा जा सकता है और सलाइवा में मौजूद स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटने नाक बैक्टीरिया के कारण बच्चों के दांतों में कैविटी हो सकती है।

इम्यून सिस्टम पर असर : बच्चों को किस करने से बच्चों का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है। आपके किस करने से बच्चे के शरीर में कीटाणु प्रवेश कर सकते हैं, जिस वजह से बच्चे का इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।

एलर्जी: बच्चों को किस करने से फूड एलर्जी भी हो सकती है। वहीं अगर आप होठों पर ग्लूटेन युक्त लिपिस्टिक लगाकर बच्चों को किस करती हैं तो इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

यह पढ़ें...भारतीय विश्वविद्यालय संघ के सदस्य बने एकेटीयू कुलपति प्रोफ़ेसर विनय पाठक

 

किसिंग डिजीज: बच्चों को किस करने से बच्चों को किसिंग डिजीज भी हो सकती हैं। "मोनोन्यूक्लिओसिस" को किसिंग डिजीज कहा जाता है। इस बीमारी का मुख्य कारण किस करते समय बच्चों के मुंह में सलाइवा जाना हो सकता है। इस बीमारी की वजह से बच्चों में चिड़चिड़ापन, बहती नाक और सांस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

Tags:    

Similar News